रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : कांग्रेस ने नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला का किया आयोजन

शेयर करें !
posted on : जून 12, 2022 1:13 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा पार्टी के जयपुर चिंतन शिविर मे हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को मूर्त रूप देने के लिए आज जनपद मुख्यालय के नगरपालिका सभागार मे “नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही “रघुपति राघव राजा राम” का वाचन करते हुये किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रतापनगर विधायक  विक्रम सिंह नेगी ने अपने विचार मंच पर साझा किये, उन्होंने विधानसभा चुनाव मे अपेक्षित प्रदर्शन के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को खूब सराहा उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के जोश और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देख प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही सम्बोधित कर कहा कि विपक्ष मे ही सही मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के दम पर नव ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।
इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि कांग्रेस का जन्म स्वतंत्रता संग्राम की कोख में हुआ है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने के साथ ही तमाम कुरीतियों में असमानता, भेदभाव, कट्टरता, रूढ़िवादिता, छुआछूत और संकीर्णता को दूर करने का काम किया है। कांग्रेस की सरकारों ने इस देश मे सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार और मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना दी है जो बदलते परिवेश मे आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने हाल ही मे संपन्न हुए विधानसभा चुनाव पर कार्यकर्ताओं से चुनावी समीक्षा पर भी विस्तृत मंथन किया, उन्होंने कहा कि चुनाव मे अपेक्षित परिणाम न मिलने के बावजूद हम जनता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्षशील विपक्ष के रूप मे अपनी भूमिका का निर्वाहन करते रहेंगे। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के समक्ष क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ उन तमाम कार्यकर्ताओं की बात को रखा, जिन्होंने हरपल निस्वार्थ भाव से पार्टी को हर एक परिस्तिथि मे मजबूती देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है।  इस दौरान स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कि चुनावी रणनीति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत संगठन में है। जिसे तेजी से मजबूत करने काम संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला के साथ करना है। जिसके तहत संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस को 90 से 180 दिनों के भीतर देशभर में ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक सभी रिक्त नियुक्तियों को पूरी कर जबाबदेही तय करनी है। ब्लॉक के साथ ही मंडल कमेटियों को तय समय के भीतर गठन किया जाना है। जिसकी रुपरेखा जल्द पुरी की जाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर तीन नये विभागों में पब्लिक इनसाइट डिपार्टमेंट, राष्ट्रीय ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट बनाये गये हैं। जिनसे कांग्रेस को मजबूती देने का काम किया जायेगा। इसके साथ ही राजनैतिक समूह पर भी फोकस है। उन्होने कहा कि संकल्प के तहत भारत के लिए नव संकल्प आर्थिकी नीति पर भी फोकस किया गया है। मौजूदा कृषि संकट का संज्ञान लेते हुये किसान व मजदूर समूह के तहत किसानों को कर्ज के दलदल से निकालने पर संकल्प लिया गया है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण समूह के संकल्प के तहत देश के शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, गरीबों व अल्प संख्यकों के साथ षड़यंत्रकारी अन्याय व भेदभाव पर विस्तृत चिंतन किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश महामंत्री घनानंद नौटियाल, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा प्रभावती गौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, दिनेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, पूर्व जिला जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, गिरवीर परमार, नैन सिंह बिष्ट, महाजन चौहान, दिवाकर भट्ट, विनोद पंवार, महेश भट्ट, शेर सिंह राणा, सरदार हरि सिंह उपनेजा, मनोज डंग, शूरवीर गुसाईं,  पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, देवराज राणा, मनोज शाह, कविता जोगेला, महिला कोंग्रेस की गंगा पंवार, कमली भंडारी, युवा कांग्रेस के विष्णुपाल रमोला, गौरव उनियाल, जसपाल पंवार, गोपाल भंडारी, बंटी आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
  • माल्टा के छिलकों से बन रहे हर्बल कॉस्मेटिक, महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता
  • NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
  • अभिषेक के बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला, सिर में चोट, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
  • छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर – डॉ. धन सिंह रावत
  • मौसम अलर्ट के बीच यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, श्रीनगर में बनाए गए सुरक्षित होल्डिंग स्थल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पेयजल, भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था
  • वेस्ट टू वेल्थ मॉडल बना महिलाओं की आय का सहारा, माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, पहाड़ की महिलाओं के लिए बन रहा आत्मनिर्भरता की नयी पहचान
  • ‘मुझे गाली मत दो, मैं भी इंसान हूं…’ कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे, बयां किया 14 साल का दर्द, आज भी ढूंढ रही हूं काम
  • साकेत इमारत हादसा : एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
  • धांसू लुक और दमदार 650cc इंजन, रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सबसे सस्ती Bullet 650! पुराने स्वैग के साथ हुए ये बड़े बदलाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.