posted on : अक्टूबर 11, 2023 12:38 पूर्वाह्न
बड़कोट : नगर कांग्रेस कमेटी बड़कोट और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी में युवाओं को मौका दिया गया है। इससे पार्टी को नगर पालिका चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है। इनमें ज्यादातर ओ युवा हैं, जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे, लेकिन उनको कभी मुख्यधारा में शामिल नहीं किया गया था।








