बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2026 1:14 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के लिए लंबित प्रकरणों को तत्काल समाधान पर करने पर जोर दिया गया। इसके तहत वन भूमि हस्तांतरित करने के साथ ही प्रभावितों को प्रतिकर दिए जाने में तेजी लाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में रेल लाइन को लेकर तमाम लंबित कार्यों के निस्तारण में तेजी लाने का संकल्प लेते हुए बैडाणू एवं खत्याडी की चयनित भूमि को बदरीनाथ वन प्रभाग को हस्तांतरित करने और कोलडा गांव में निजी नाप भूमि के प्रभावितों को प्रतिकर वितरण मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

सिवाई एवं लंगाली नाप भूमि की कार्रवाई पर बल देते हुए बैठक में स्टेशन  यार्ड निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए सिवाई तथा  भट्टनगर  में रेलवे की ओर से अधिग्रहित भूमि का  सीमांकन जल्द करने पर जोर दिया गया। कोलड़ा गांव में भूमि के सापेक्ष अनुसूची-2 के तहत धनराशि की डिमांड की गई। ग्राम लंगाली व कोलड़ा में प्रस्तावित अतिरिक्त रेलवे स्टेशन यार्ड  विस्तारीकरण के  लिए प्रत्यावर्ती वन भूमि में वृक्षों का पातन करने तथा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए डीएम गौरव कुमार ने पोखरी तथा कर्णप्रयाग के उप जिलाधिकारियों और बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ को जरूरी निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए तत्काल प्रभाव से मामलों का निस्तारण करने को कहा। उनका कहना था कि रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जानी चाहिए और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

इस दौरान बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विभाग के अधिकारी सूरज प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट तथा संबंधित उप जिला अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.