उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे, मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लागातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण मे रविवार सायं को मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष केदार सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान मियां गाड पुल से पोखरी पैदल मार्ग पर एक व्यक्ति जयचन्द पुत्र सैदर सिंह निवासी फिताड़ी तहसील मोरी हाल ग्राम सीदरी थाना मोरी को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोरी केदार सिंह, कांस्टेबल जयपाल सिंह, लायबर सिंह, हंसराज, महादेव सिंह शामिल रहे.




Discussion about this post