उत्तरकाशी । प्रखंड नौगांव के क्वालगांव में फूड पॉयजनिंग से दर्जनों लोग बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों को बड़कोट अस्पताल में दर्जनों लोग एडमिट किये जा चुके हैं। मामले की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान गांव में पहुंचे और गांव मे बीमार लोगों को अस्पताल भेजवाया । उन्होंने ने बताया कि प्रथम दृश्य फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आ रहा है। गांव में लगभग कई लोग बीमार है जिनमें से कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव एवं स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में एडमिट किया गया है । उन्होंने कहा कि जो सामान्य रूप से बीमार है उनके उपचार के लिए गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है जिनका उपचार गांव में ही चल रहा है।
अन्य लोगों को अस्पताल लाया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि लोग कैसे बीमार हुए। गांव के लगभग सभी लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इधर स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टर अंगद राणा सहित अस्पताल स्टाफ इलाज में जुट गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले गांव में सामूहिक पूजा थी। एसडीएम चतर सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम गांव में मौजूद है।





Discussion about this post