सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बर्फ पर उत्तराखंड के सितारों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में 19 खिलाड़ियों ने लहराया परचम, पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया हौसला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 9, 2026 11:31 अपराह्न
  • 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान, हिमाद्रि रिंक में निशुल्क अथवा रियायती सुविधा देने की मांग

देहरादून। 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने वाले 19 खिलाड़ियों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व राज्यपाल के आवास पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया।

हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में हुआ था राष्ट्रीय आयोजन

देहरादून स्थित ‘हिमाद्रि’ आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के 19 मेधावी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए और राज्य की झोली में पदक डाले। प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र हाल ही में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को प्राप्त हुए, जिसके बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

रिंक की सुविधा न होने के बावजूद 60 से अधिक राष्ट्रीय पदक

आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने बताया कि प्रदेश में लंबे समय तक आइस स्केटिंग के लिए अपना खेल मैदान उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शिमला, गुरुग्राम के साथ ही बैंकॉक, हांगकांग, फिलीपींस, यूएई, कंबोडिया और सिंगापुर जैसे देशों में बने आइस स्केटिंग रिंक में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 60 से अधिक राष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

14 वर्षों के प्रयास के बाद मिला ‘हिमाद्रि’ का तोहफा

शिव पैन्यूली ने कहा कि आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पिछले करीब 14 वर्षों से प्रदेश में आइस स्केटिंग रिंक उपलब्ध कराने की मांग और प्रयास करता रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य की देखरेख तथा विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा के प्रयासों से देहरादून में ‘हिमाद्रि’ के रूप में खिलाड़ियों को व्यवस्थित आइस स्केटिंग सुविधा उपलब्ध हुई है।

उन्होंने कहा कि रिंक की सुविधा मिलने से प्रदेश के खिलाड़ियों में भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर अधिक पदक हासिल करने की उम्मीद जगी है।

हिमाद्रि में खिलाड़ियों को निशुल्क सुविधा देने की मांग

एसोसिएशन अध्यक्ष ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष मांग रखी कि राज्य के प्रतिभाशाली आइस स्केटिंग खिलाड़ियों को ‘हिमाद्रि’ आइस स्केटिंग रिंक में निशुल्क अथवा विशेष रियायती दरों पर अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर सकेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन और खिलाड़ियों की ओर से पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मांग पत्र भी सौंपा गया।

निष्ठा पैन्यूली देश की एकमात्र फिगर स्केटिंग जज

शिव पैन्यूली ने बताया कि उत्तराखंड की निष्ठा पैन्यूली राज्य की उल्लेखनीय आइस स्केटिंग खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्हें देश में ओलंपिक स्पिरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह देश की एकमात्र फिगर स्केटिंग जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

खेल के साथ पढ़ाई और नशे से दूरी का संदेश

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से धैर्य बनाए रखने और अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी उतना ही ध्यान दें, ताकि जीवन में उन्नति के शिखर तक पहुंच सकें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को हमेशा सामने रखें और अपने देश, प्रदेश तथा अभिभावकों का नाम रोशन करें।

राष्ट्रीय खेलों की सफलता से प्रेरणा लेने का आह्वान

कोश्यारी ने वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में खेलों के लिए तैयार हुआ वातावरण खिलाड़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में मौजूद सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे और देश एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के हित में विशेष रियायत और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

इन खिलाड़ियों को मिला प्रमाण पत्र

महिला वर्ग: विमांशा नेगी, अग्रिमा भट्ट, हिमाग्नि शर्मा, वान्या भंडारी, अपूर्वा सिंह और मानवी ढोडियाल।

पुरुष वर्ग: अधर्व भट्ट, ओजस तैनजिंग धरमशकतू, अनमोल सजवाण, ऋषभ रावत, अथर्व सिंह चौहान, अधिराज देव राहुल, आयुष रमेश कंसवाल, आयुष जगुड़ी, आदर्श रावत, धैर्य और मौलिक अग्रवाल।

कार्यक्रम में आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों यशवंत सिंह, नागेंद्र सिंह नेगी और सुभाष जगुड़ी सहित खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगा एक दिवसीय रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
  • वसई में कजरी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन, संजोली पाण्डेय के लोकगीतों ने बांधा समां
  • सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा
  • एसडीएम संदीप कुमार ने CSC केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर संचालकों को नोटिस
  • उत्तराखंड : 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ रुपये की राशि
  • उत्तराखंड में घर बसाना चाहते हैं ऋषभ पंत, तीन साल से तलाश रहे जमीन, अब सीएम धामी से मांगी मदद
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख: गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • उत्तराखण्ड : रवि टम्टा ने रचा इतिहास, बनाई उड़ने वाली कार
  • खड़गे की रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने, SSP कार्यालय में कांग्रेस का धरना 
  • बर्फ पर उत्तराखंड के सितारों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में 19 खिलाड़ियों ने लहराया परचम, पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया हौसला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.