शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मलेशिया तक गूंजेगी उत्तराखंड की संस्कृत और रामायण परंपरा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2026 2:16 पूर्वाह्न
  • सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार की मलेशियाई उच्चायोग में अहम पहल, रामायण-भाषा और साझा सांस्कृतिक विरासत पर भारत-मलेशिया मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली। उत्तराखंड की देवभाषा संस्कृत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने और भारत-मलेशिया के सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को संस्कृत एवं रामायण की साझा विरासत से और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। उत्तराखंड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित मलेशिया गणराज्य के उच्चायोग में चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से मुलाकात कर संस्कृत, रामायण, भारतीय ज्ञान परंपरा और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय और संस्कृत संस्थानम को मलेशियाई विश्वविद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से जोड़ने की दिशा में ठोस कार्ययोजना पर मंथन हुआ।

संस्कृत और रामायण को बनाया जाएगा भारत-मलेशिया सांस्कृतिक सेतु

बैठक में सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट किया कि संस्कृत और रामायण केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने मलेशिया स्थित विश्वविद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार और संस्कृत संस्थानम के अकादमिक एवं सांस्कृतिक सहयोग का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उन्होंने मलेशियाई उच्चायोग के समक्ष आठ बिंदुओं वाली कार्यसूची प्रस्तुत की और दोनों देशों के संस्थानों के बीच संयुक्त रूप से कार्य आगे बढ़ाने की इच्छा जताई।

वाल्मीकि रामायण और ‘हिकायत सेरी रामा’ का होगा तुलनात्मक अध्ययन

प्रस्तावित कार्यसूची में वाल्मीकि रामायण और मलेशिया की ‘हिकायत सेरी रामा’ के तुलनात्मक अध्ययन को विशेष स्थान दिया गया है। इसके साथ दक्षिण-पूर्व एशिया में रामायण की परंपरा को भारत-मलेशिया की साझा विरासत के रूप में अध्ययन करने, दोनों देशों के विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं प्रोफेसरों के एक्सचेंज कार्यक्रम, तथा भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया की भारतीय मूल की समुदाय की भूमिका पर अध्ययन का प्रस्ताव रखा गया। यह पहल रामायण की विभिन्न क्षेत्रीय परंपराओं को अकादमिक स्तर पर समझने और भारत-मलेशिया के बीच सांस्कृतिक संवाद को व्यापक आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उत्तराखंड के चारधाम और संस्कृत के द्वितीय राजभाषा दर्जे से प्रभावित हुआ मलेशियाई पक्ष

सचिव दीपक कुमार ने बैठक में उत्तराखंड सरकार की ओर से देवभाषा संस्कृत और भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं संवहन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है और राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ सहित विश्व प्रसिद्ध चारधाम स्थित हैं और संस्कृत को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है।

उत्तराखंड में होगा भारत-मलेशिया का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

बैठक में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार अथवा संस्कृत संस्थानम में मलेशिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। सम्मेलन में संस्कृत, रामायण, भारतीय ज्ञान परंपरा, दक्षिण-पूर्व एशिया में रामायण की सांस्कृतिक यात्रा और भारत-मलेशिया के साझा विरासत संबंधों जैसे विषयों को केंद्र में रखने की संभावना है।

मलेशियाई उच्चायोग ने प्रस्तावित विषयों को महत्वपूर्ण बताते हुए भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को कॉन्सेप्ट नोट तैयार कर पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

संस्कृत को वैश्विक अकादमिक मंच से जोड़ने की दिशा में कदम

बैठक में सामने आई कार्ययोजना से उत्तराखंड की संस्कृत शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संस्थानों से जोड़ने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। विश्वविद्यालयों के बीच छात्र-प्रोफेसर आदान-प्रदान, रामायण का तुलनात्मक अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैसे प्रस्ताव संस्कृत को केवल पारंपरिक अध्ययन तक सीमित न रखकर वैश्विक अकादमिक एवं सांस्कृतिक विमर्श से जोड़ने की दिशा में अहम कदम हैं।

बैठक में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार का प्रतिनिधित्व प्रो. (डॉ.) अरविंद नारायण मिश्र ने किया। मलेशिया उच्चायोग की ओर से फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) अहमद रादजी मोहम्मद जिम भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
  • वाण के बाद शुरू होगी नंदा की कठिन हिमालयी यात्रा
  • मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
  • हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण
  • 15 अक्टूबर तक पौड़ी गढ़वाल की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सड़कवार कार्ययोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अधूरे काम और दोबारा पैचिंग पर लगाई रोक
  • पौड़ी गढ़वाल : पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को किया जागरुक
  • हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश से बढ़ी ठंड
  • मलेशिया तक गूंजेगी उत्तराखंड की संस्कृत और रामायण परंपरा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से की मुलाकात
  • यज्ञ की आहुति से गूंजा “सेवा संकल्प”, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प
  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.