बुधवार, मार्च 22, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

प्रकृति की याद दिलाता उत्तराखंडी लोकपर्व फूलदेई

प्रकृति की याद दिलाता उत्तराखंडी लोकपर्व फूलदेई
शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2023 10:28 अपराह्न
 
कोटद्वार (गौरव गोदियाल)। उत्तराखंड में ऐसी कई परम्परा व त्योहार है जो लगभग समाप्त होने की कगार पर है, तो कई समाप्त हो चुके है, जोकि हर एक उत्तराखंड संस्कृति प्रेमी के लिए चिंता का विषय है। इन्हीं त्योहारों व परंपराओं में से एक है उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई ।  चैत्र (चैत) का महीना जिसे हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष कहा जाता है। इस चैत के महीने में उत्तराखंड के जंगलो में कई प्रकार के फूल खिलते है ये फूल इतने मन मोहक व सुंदर होते है कि जिनका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। सर्दी और गर्मी के बीच का खूबसूरत मौसम, फ्यूंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल इसकी पहचान है । नए साल का, नई ऋतुओं का, नए फूलों के आने का संदेश लाने वाला ये त्योहार आज उत्तराखंड के गांवों और कस्बों से विलुप्त होते जा रहा है ।
चैत के महीने की संक्रांति को, जब ऊंची पहाड़ियों से बर्फ पिघल जाती है, सर्दियों के मुश्किल दिन बीत जाते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ बुरांश के लाल फूलों की चादर ओढ़ने लगते हैं, तब पूरे इलाके की खुशहाली के लिए फूलदेई का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार आमतौर पर किशोरी लड़कियों और छोटे बच्चों का है। फूलदेई के दिन लड़कियां और बच्चे सुबह-सुबह उठकर फ्यूंली, बुरांश, बासिंग और कचनार जैसे जंगली फूल इकट्ठा करते हैं। इन फूलों को रिंगाल (बांस जैसी दिखने वाली लकड़ी) की टोकरी में सजाया जाता है। टोकरी में फूलों-पत्तों के साथ गुड़, चावल और नारियल रखकर बच्चे अपने गांव और मुहल्ले की ओर निकल जाते हैं। इन फूलों और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं।
फूल और फूलदेई के त्योहार को लेकर उत्तराखंड में कई लोक कथाएं हैं । जिनमें से एक लोक कथा यह भी है कि एक वनकन्या थी, जिसका नाम था फ्यूंली। फ्यूली जंगल में रहती थी। जंगल के पेड़ पौधे और जानवर ही उसका परिवार भी थे और दोस्त भी। फ्यूंली की वजह से जंगल और पहाड़ों में हरियाली थी, खुशहाली। एक दिन दूर देश का एक राजकुमार जंगल में आया। फ्यूंली को राजकुमार से प्रेम हो गया। राजकुमार के कहने पर फ्यूंली ने उससे शादी कर ली और पहाड़ों को छोड़कर उसके साथ महल चली गई। फ्यूंली के जाते ही पेड़-पौधे मुरझाने लगे, नदियां सूखने लगीं और पहाड़ बरबाद होने लगे। उधर महल में फ्यूंली ख़ुद बहुत बीमार रहने लगी। उसने राजकुमार से उसे वापस पहाड़ छोड़ देने की विनती की, लेकिन राजकुमार उसे छोड़ने को तैयार नहीं था और एक दिन फ्यूंली मर गई। मरते-मरते उसने राजकुमार से गुजारिश की कि उसका शव पहाड़ में ही कहीं दफना दे। फ्यूंली का शरीर राजकुमार ने पहाड़ की उसी चोटी पर जाकर दफनाया जहां से वो उसे लेकर आया था। जिस जगह पर फ्यूंली को दफनाया गया, कुछ महीनों बाद वहां एक फूल खिला, जिसे फ्यूंली नाम दिया गया। इस फूल के खिलते ही पहाड़ फिर हरे होने लगे, नदियों में पानी फिर लबालब भर गया, पहाड़ की खुशहाली फ्यूंली के फूल के रूप में लौट आई।
 
 
 
 
 

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू
  • एम्बुलेंस मैन बैज प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखें फर्स्ट एड के गुर
  • अवैध स्मैक के साथ 01 युवक गिरफ्तार
  • श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति का 60 सदस्यीय दल विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकुशल पहुंचा कोटद्वार
  • सतपुली : अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिरी बोलेरो, देवभूमि की देवदूत एसडीआरएफ ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल
  • मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को नवसंवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
  • डीएम सोनिका ने जन सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • आईआईटी रुड़की सबसे बड़े टेक फेस्ट में से एक “कॉग्निजेंस’23” का करेगा आयोजन
  • आईआईटी रुड़की ने एनपीडीआरआर विज्ञान भवन नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का किया प्रदर्शन, यूईईडब्ल्यूएस भारत की पहली क्षेत्रीय भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.