गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : अब डिजिटल होंगे नगर निकाय, ऑनलाइन मिलेंगी ये 18 सेवाएं

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2025 4:57 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में जल्द ही 18 नागरिक सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगी। शहरी विकास विभाग के म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर (एमएसएससी) प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिसके लिए राज्य को 22.8 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस परियोजना के तहत नागरिक घर बैठे पानी का टैंकर मंगवाने से लेकर पालतू कुत्तों का पंजीकरण और फायर एनओसी जैसी सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

शहरी विकास विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के सहयोग से जुलाई 2025 में राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (एनयूडीएम) के तहत यह प्रस्ताव केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा था। गर्व की बात है कि देश के केवल 10 राज्यों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है।

एक क्लिक पर 18 सेवाएं

इस प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड के सभी नगर निकायों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा, जिसमें 18 प्रमुख सेवाएं शामिल होंगी। इसके लिए नगर निकायों में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा, डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी और कर्मचारियों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रमुख डिजिटल सेवाएं

  • प्रॉपर्टी टैक्स का आकलन और भुगतान

  • पानी और सीवेज कनेक्शन प्रबंधन

  • ट्रेड लाइसेंस और भुगतान

  • फायर एनओसी

  • पालतू कुत्तों का पंजीकरण

  • पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल

  • सेप्टिक टैंकों से स्लज निकालने की प्रक्रिया

  • ई-वेस्ट प्रबंधन

  • कम्यूनिटी हॉल बुकिंग

  • विज्ञापन और होर्डिंग प्रबंधन

  • कूड़ा प्रबंधन (निर्माण और तोड़फोड़)

  • नागरिक अनुरोध सेवाएं (पेयजल टैंकर, मोबाइल टॉयलेट)

  • जीआईएस मॉड्यूल

  • फाइनेंस और अकाउंटिंग मॉड्यूल

  • परिसंपत्ति प्रबंधन

  • रेहड़ी-ठेली प्रबंधन

  • नगर सेवा केंद्र

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल जैसी सेवाएं पहले से संचालित हैं, जिन्हें इस प्लेटफॉर्म में एकीकृत किया जाएगा।

चार आधुनिक नगर सेवा केंद्र

परियोजना के तहत देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी और रुद्रपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर आधुनिक नगर सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न नगर सेवाओं का लाभ मिलेगा।

डिजिटल शासन को मिलेगा बढ़ावा

शहरी विकास और आईटी सचिव नितेश झा ने बताया कि एमएसएससी प्रोजेक्ट से उत्तराखंड के नगर निकायों में डिजिटल शासन और नागरिक सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी को मजबूती मिलेगी। यह परियोजना नागरिकों के लिए सेवाओं को और सुलभ बनाएगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। शहरी विकास विभाग और आईटीडीए मिलकर इस एकीकृत मंच को जल्द से जल्द लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रेरणा कोचिंग में विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए अहम मंत्र
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां, धाम में 3-4 फीट बर्फ के बीच प्रशासन की तैयारी तेज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम आकांक्षा कोंडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.