शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड मौसम अपडेट : आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, 31 मार्ग अभी बंद

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2026 2:57 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 2,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने के आसार अधिक हैं।

प्रदेश के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 29 जनवरी तक पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 30 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ-सुथरा रहेगा, जबकि 31 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य में यातायात प्रभावित हुआ हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, वर्तमान में दो बॉर्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और कई ग्रामीण मार्गों समेत कुल 31 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक प्रभाव देहरादून जिले में देखा जा रहा है, जहां एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। पिथौरागढ़ में दो बॉर्डर रोड और तीन ग्रामीण मार्ग, टिहरी में दो तथा उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं।

गंगोत्री हाईवे शुक्रवार की बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सका है, जबकि यमुनोत्री हाईवे रविवार को 52 घंटे के बाद खोल दिया गया। गढ़वाल क्षेत्र में 20 से अधिक ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद हैं। कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मौसम के खुले रहने पर प्रशासनिक टीमों ने मार्ग बहाली और बिजली सुचारू करने का कार्य तेज किया, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में चुनौतियां बनी हुई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बंद मार्गों पर यात्रा न करें। बर्फबारी के कारण भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा भी बना रहता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.