मंगलवार, नवम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से बना उत्तराखंड, उनके सपनों का विकसित राज्य बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – मदन कौशिक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2026 1:25 पूर्वाह्न
  • पौड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया नमन
  • विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन, दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण और किशोरी किट

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में राज्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरित करने के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।

मुजफ्फरनगर कांड राज्य आंदोलन का कभी न भूलने वाला अध्याय : मदन कौशिक

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड का गठन लंबे संघर्ष, जनआंदोलन और राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। मुजफ्फरनगर कांड जैसी घटनाएं राज्य आंदोलन के इतिहास का ऐसा अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलनकारियों के संघर्ष और जनसहभागिता के फलस्वरूप ही पृथक राज्य का सपना साकार हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने शिक्षा, साक्षरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का फोकस : डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से संभव हुआ है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं और आम जनमानस की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर तक न्याय पंचायत और विकासखंड स्तर पर उत्तराखंड राज्योत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

पर्यटन विकास से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर : राजकुमार पोरी

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और जनता की एकजुटता का परिणाम है। आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित उत्तराखंड बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए पर्यटन विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास से परिचित कराना जरूरी : बीरा भंडारी

राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से संभव हुआ है। राज्य आंदोलन में महिलाओं की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास और आंदोलनकारियों के योगदान से परिचित कराना जरूरी है, ताकि वे राज्य निर्माण के मूल उद्देश्यों को समझते हुए प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

लाभार्थियों को वितरित की किशोरी किट और सहायक उपकरण

राज्योत्सव के दौरान बाल विकास विभाग के पांच लाभार्थियों को किशोरी किट तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से सात दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति पर आधारित लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बनाया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान भी संचालित किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, क्षेत्र पंचायत प्रमुख अस्मिता नेगी, डीएफओ महातिम यादव, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी, दिव्येश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेघना असवाल, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ठोस रणनीति बनाए वन विभाग : डॉ. धन सिंह रावत
  • राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित
  • उत्तराखण्ड : NDA परीक्षा में जतिन सिंह भाट ने हासिल की ऑल इंडिया 11वीं रैंक
  • आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान से बना उत्तराखंड, उनके सपनों का विकसित राज्य बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – मदन कौशिक
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणाएं
  • सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा देशभक्ति और जज़्बे का दमदार संगम
  • राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को किया नमन
  • बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर भड़की आग, स्काई शॉट पटाखे से आग लगने की आशंका
  • उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.