सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 1:31 पूर्वाह्न

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस ने दुर्गम खाई में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः तहसील प्रशासन को सूचना मिली कि राफड़ क्षेत्र के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि मारुति ऑल्टो 800 कार संख्या UK04F6683 सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त पड़ी हुई थी। क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और ढलानयुक्त होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी कठिन रहा।

एसडीआरएफ जवानों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक तलाश में दो लोग अलग-अलग स्थानों पर अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद चलाए गए विस्तृत सर्च अभियान में तीसरे व्यक्ति को भी खोजकर सड़क तक पहुंचाया गया।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल (उम्र 32 वर्ष) तथा आनंद राम निवासी सोनी, रानीखेत (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे और ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम ने तीनों शवों को खाई से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई के लिए मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.