सोमवार, जून 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागेश्वर : राज्य आन्दोलनकारियों एवं शहीदों को नमन करते हुए सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 9, 2024 6:48 अपराह्न
बागेश्वर : बीते दिनों अल्मोड़ा बस हादसे में बड़ी मानवीय क्षति होने के कारण जनपद में 25वें राज्य स्थापना दिवस को सादगी के साथ मनाया गया। विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय,तहसील औऱ ब्लाक स्तर पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव,विधायक पार्वती दास,जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण,ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी,डीएम आशीष भटगांई,एसपी चंद्र शेखर घोडके,सीडीओ आरसी तिवारी,एडीएम एनएस नबियाल,एसडीएम मोनिका,दलीप सिंह खेतवाल,इंद्र सिंह परिहार,एवं राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी की नव निर्मित मूर्ति का भी अनावरण किया गया। उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर बागेश्वर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सीधे प्रसारण के माध्यम से सुना गया। 
नुमाईश खेत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। दर्जा राज्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में सर्व प्रथम शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति,नौजवान औऱ बुजुर्गों ने मिलकर जो उत्तराखंड की कल्पना की थी उसी की बदौलत हम सभी आज 25वें राज्य स्थापना दिवस मना रहे है। अलग राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य आंदोलनकारियों,नौजवानों औऱ मातृशक्ति ने उत्तराखंड की नींव रखी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के विजन एवं युवा मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप उत्तराखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। पीएम ने यह दशक उत्तराखंड का दशक बताया है।उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है,कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए कई चीजें अच्छी हुई है औऱ कई में काम करने की आवश्यकता है।  
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए जनपदवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डीएम ने जिले के सतत विकास के लिए संचालित सरकार की योजनाओं एवं गत एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 
कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि आंदोलन और कठिनाई के बाद प्रदेश मिला है। वीर शहीद जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उन्हें आज याद करने का दिन है। राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उन्होंने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।  बागेश्वर विधायक पार्वती दास एवं ब्लाक प्रमुख कपकोट द्वारा शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके द्वारा किए गए आंदोलन एवं संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान के बारे अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत बसन्ती देव ने अपने सम्बोधन में जनपदवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए यह दिन ऐतिहासिक दिन है। राज्य आंदोनकरियो ने अपना बलिदान देकर उत्तराखंड राज्य की नींव रखी। उनके इस योगदान को कभी बुलाया नहीं जाएगा। 
कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ विभाग,पुशपालन, कृषि, उद्यान,अग्रणी बैंक,समाज कल्याण,वन विभाग, उरेडा,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास विभाग,ग्रामोत्थान,मत्स्य,उद्योग,डेयरी, आपदा प्रबंधन सहित नगर पालिका,शिक्षा व निर्वाचन विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया गया। नुमाईश खेत में आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी गोविंद सिंह भंडारी,रमेश चंद्र पांडे, लीलाधर पांडे,खिलानंद जोशी,भुवन चंद्र कांडपाल,मोहन सिंह,खेम सिंह हेमचंद पन्त,पूरन सिंह रावत,दान सिंह,मंगल सिंह, धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह,गोविंद सिंह,धर्मानंद जोशी, दिनेश सिंह बिष्ट,उमा बिष्ट, गंगा सिंह पांगती, त्रिलोक सिंह,बाला दत्त जोशी,भगवान सिंह टंगड़िया, मनजीत सिंह,भोपाल सिंह धपोला, राजेश कुमार आदि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कमला देवी,दर्शन सिंह नगरकोटी, रविंद्र सिंह,किरन देवी, चांदनी,जीवन लाल,मीना देवी,गौरव चंदेल,मंगला देवी व डुंगर सिंह को जीवन सहायक उपकरण दिए गए। साथ ही कृषि विभाग के प्रगतिशील किसान दान सिंह व अनिल कुमार एवं उद्यान विभाग प्रगतिशील कृषक  दीपा व मनोज सिंह कोरंगा को सम्मानित किया गया।
राज्य स्थापन दिवस पर पहाड़ों में स्वरोजगार की संभावनाएं विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्या हरकोटिया,लक्षिता टंगडिया व मनीषा दानू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राप्त किया। वहीं उत्तराखंड के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भूमिका जोशी, द्वितीय स्थान पर चेतना आर्या व तृतीय स्थान पर कनिका रहीं तथा उत्तराखंड की परंपरा एवं संस्कृति के सोपानो में मातृशक्ति का योगदान विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अवनी, दिव्यांशी कांडपाल व भावना कांडपाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों के सरकार की स्वरोजगार परक योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को भी पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी,महामंत्री भाजपा संजय परिहार,दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार,जयंत सिंह भाकुनी,हरीश सोनी,गोपाल राम,चेयरमैन रेडक्रॉस संजय शाह जगाती,वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,जनता एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार : “लोकतंत्र और कानून का अपमान”
  • लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की आदर्श – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • देहरादून शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ऑटोमेटेड पार्किंग, जोरों पर ट्रायल कार्य
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांग युवक को प्रदान की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर
  • भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में 30 लाख की लागत से बने टिन शेड का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
  • जल संकट, कमी, समस्या का प्रोएक्टिव मोड में हो समाधान, हर घर तक निर्बाध जारी रहे शुद्ध पेयजल आपूर्ति – डीएम सविन बंसल
  • हरिद्वार में सीएम धामी का ऐतिहासिक रोड शो और ट्रैक्टर यात्रा, जनता से जुड़ाव और किसानों के सम्मान का अनोखा संदेश
  • समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधानसभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
  • ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर सीएम धामी : जनता से जुड़कर ही होता है सच्चा नेतृत्व
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता : दून प्रशासन का परिचय नहीं, सेवाएं बाधित करने वालों पर लगेगा एस्मा – डीएम सविन बंसल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.