गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 30, 2025 1:52 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता सरोज कुमार देहरादून, माया देवी हरिद्वार, मुकेश कुमार उधमसिंहनगर, सतबीर सिंह उधमसिंह नगर, कुलबीर सिंह उधमसिंह नगर, खुशबु उधमसिंह नगर, मुस्ताक आलम देहरादून, हेतराम उधमसिंहनगर, रोहित शाक्य देहरादून और वासुदेव कुशवाहा देहरादून के कुल 10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

आयोग के अध्यक्ष ने सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना। सरोज कुमार जनपद देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से एसएसआई उपस्थित रही। सुनवाई में अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को प्रार्थी का सामान प्रतिवादी से तत्काल वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए तथा कृत कार्यवाही से 15 दिन के भीतर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

 माया देवी हरिद्वार के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी प्रकरण पर आयोग द्वारा निदेशक, कृषि, उत्तराखंड को सुनवाई में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु उनकी ओर से कोई सक्षम अधिकारी, जो प्रकरण पर निर्णय ले सके, के उपस्थित न होने पर आयोग द्वारा रोष व्यक्त किया गया है तथा अध्यक्ष द्वारा दूरभाष पर निदेशक, कृषि, उत्तराखंड से वार्ता करने पर माया देवी के शिकायती प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

सतबीर सिंह, उधम सिंह नगर के शिकायती प्रकरण पर विभाग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट की छायाप्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई गई तथा शिकायतकर्ता को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के संबंध में आपत्ति हो, तो वे लिखित रूप में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें। मुस्ताक आलम, देहरादून के जीपीएफ सुविधा का लाभ दिए जाने संबंधी प्रकरण पर महालेखाकार, उत्तराखण्ड, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पेयजल निगम, देहरादून, प्रमुख अभियंता, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग, देहरादून को सुनवाई में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को अध्यक्ष द्वारा प्रकरण का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। हेतराम, उधमसिंहनगर के भूमि संबंधी मामले में धोखाधड़ी संबंधी प्रकरण पर तहसीलदार, काशीपुर को तत्काल प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। रोहित शाक्या, देहरादून के बकाया भुगतान तथा सुरक्षा संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उप निरीक्षक उपस्थित रहे तथा अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को तत्काल प्रार्थी को पैसा वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।

सुनवाई में आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, आयोग के सचिव गोरधन सिंह, सदस्य विनोद नाथ, प्रहलाद चौधरी, सतीश पाल, महेन्द्र कुमार वर्मा, मोहब्बत सिंह नेगी, सज्जाद अहमद, कमलेश कुमार, चमन लाल तथा आयोग के कार्मिक मोहित, माया, गोपाल, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.