गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : बारिश में खेलते-खेलते 10 इंच के पाइप में फंसा मासूम, दर्दनाक मौत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2026 2:30 अपराह्न

विकासनगर। देहरादून जनपद के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ की खादर बस्ती में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से पाइप तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ की खादर बस्ती निवासी अरमान (6) शनिवार शाम बारिश के बीच घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह नाली के लिए डाले गए संकरे पाइप में फंस गया। उसके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने तुरंत परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलवाई और करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाइप को तोड़कर अरमान को बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि हाल ही में बनी सड़क का ढाल अत्यधिक तीव्र है, जिसके कारण बारिश का पानी नाली में तेज बहाव से गया और बच्चा पाइप में समा गया।

स्थानीय लोगों ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। विकासनगर के सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.