बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरहाज़िर डॉक्टरों पर सख्ती : उत्तराखंड सरकार ने 234 बॉन्डधारी चिकित्सकों को किया बर्खास्त

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2025 12:44 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने आखिरकार लंबे समय से गायब चल रहे बॉन्डधारी डॉक्टरों पर बड़ा फैसला लिया है। चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ऐसे 234 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है, जो बिना सूचना के वर्षों से गायब थे। इन सभी डॉक्टरों की सूची अब नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजी जाएगी, जिससे भविष्य में इनके पंजीकरण या अन्य शैक्षणिक व पेशेवर गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इन डॉक्टरों ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से रियायती शुल्क पर एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और उस दौरान यह शर्त मानी थी कि वे कम से कम पांच वर्षों तक पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देंगे। यह अनुबंध बॉन्ड के रूप में किया गया था, लेकिन इन चिकित्सकों ने न तो सेवाएं दीं और न ही नियमानुसार बॉन्ड की धनराशि जमा की।

कहां-कहां से हैं ये डॉक्टर?

इन 234 डॉक्टरों में सबसे अधिक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून से 56 डॉक्टर, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से 83 डॉक्टर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से 95 डॉक्टर शामिल हैं।

इन डॉक्टरों के मूल दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अभी भी संबंधित कॉलेजों के पास जमा हैं, और जब तक वे बॉन्ड की शर्तें पूरी नहीं करते, तब तक उन्हें कोई भी वैधानिक अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलेवार तैनात डॉक्टरों की संख्या

  • चमोली: 46 डॉक्टर
  • नैनीताल: 41 डॉक्टर
  • टिहरी गढ़वाल: 29 डॉक्टर
  • पौड़ी गढ़वाल: 26 डॉक्टर
  • पिथौरागढ़: 25 डॉक्टर
  • उत्तरकाशी: 25 डॉक्टर
  • अल्मोड़ा: 16 डॉक्टर
  • रुद्रप्रयाग: 14 डॉक्टर
  • चंपावत: 11 डॉक्टर
  • बागेश्वर: 10 डॉक्टर
  • देहरादून: 1 डॉक्टर

कड़ी कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन डॉक्टरों से बॉन्ड की राशि वसूल की जाए, और इनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही, सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए गए हैं कि इन डॉक्टरों की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों और अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए कि अब तक क्यों कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई?

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.