मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: डाॅ. ममता जोशी ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, बनी राज्य की पहली कर्मचारी

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2024 11:51 अपराह्न

देहरादून : कहते हैं कि जब मन में कुछ करने की ठान लो, तो कोई आपकी राह नहीं रोक सकता। उसके लिए जरूरी है कि आप मेहनत करें और जब कुछ साबित करने का समय आए तो अपनी पूरी ताकत झोंक दें। जब हम ऐसा करते हैं, तो उसके जरूर सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। डॉ. ममता जोशी पाठक ने। उन्होंने आल इंडिया लेवल पर एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

उनको इन पदों के बदले दो वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) मिले हैं। इस तरह के इंक्रीमेंट हासिल करने वाली वो राज्य की पहली कर्मचारी शिक्षिका बन गई हैं। उन्होंने अपने नाम एक इतिहास दर्ज करा लिया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है।

डॉ. ममता जोशी पाठक वर्तमान में राजकीय इंटर कालेज पावलगढ़, कोटाबाग में व्यायाम शिक्षिका हैं। उन्होंने 2021 मे करनाल हरियाणा में 100 मीटर दौड मे कांस्य, लंबी कूद मे रजत पदक प्राप्त किया था। 2022 में गुरु ग्राम हरियाणा मे 100 मीटर और लंबी कूद मे दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये थे, जिसके लिए मार्च 2023 में मुख्यमंत्री की ओर से 60 हजार के नकद पुरष्कार से भी सम्मानित किया था।

इन सफलताओं के लिए उनको दो वेतन वृद्धि 2021 और, 2022 से दी गयी है। दो वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली सरकारी कर्मचारी भी बन गयी हैं। डॉ.ममता जोशी पाठक बचपन से ही नेशनल लेवल की एथलीट रही हैं। ममता कुमाऊं विश्वविद्यालय औ लखनऊ विश्वविद्यालय की चैंपियन होने के साथ ही 2003 में एथलेटिक्स कोचिंग डिप्लोमा में एनआईएस टॉपर भी रही हैं। 2006-07 में काॅमन वेल्थ खेलों मे इंडिया कोच भी रही हैं। 2003 से 2007 हल्द्वानी स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच भी रहीं, जहां कई राष्ट्रीय, अंतर राष्ट्रीय खिलाडियों को तैयार किया।

डॉ. ममता जोशी पाठक राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़ में कार्यरत है। उनको 12 साल का बेटा है। वह भी मां की तरह खेल की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। सब जूनियर वर्ग में राष्टीय स्तर पर बैडमिंटन और एथलेटिक्स में प्रतिभाग कर चुका है और खेल महाकुंभ उत्तराखण्ड का विजेता भी है। इनके पति उत्तराखण्ड पुलिस ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर काशीपुर में कार्यरत हैं। वे भी पहले उत्तराखण्ड पुलिस के एथलेटिक्स कोच रह चुके हैं।

इन्होंने दी बधाई

इस उपलक्ष्य में नैनीताल डिस्टिक एथलेटिक्स एसोशियेसन के सचिव नरेश जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चैहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, जिला मंत्री नैनीताल नमिता पाठक, जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, त्रिलोक वृजवाशि, अंजू जोशी, हेमलता जोशी,रेखा धनिक, जानकी अधिकारी,योगीता तिवारी पंत, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की,अरविंद चैधरी,नवीन जोशी आदि सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
  • डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 
  • सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • मरीजों की बेहतर सेवा का नर्सिंग छात्रों ने लिया संकल्प
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी – सीएम धामी
  • रंग ला रही राम शरण नौटियाल की मेहनत, नवीन चकराता टाउनशिप को बड़ी सौगात, करोड़ों की पेयजल योजना स्वीकृत
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, एकता और साहस की मिसाल बताकर सराहा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.