सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिजली की दरें बढ़ाये जाने का उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने किया विरोध

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2021 5:12 अपराह्न

कोटद्वार : ऊर्जा नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरें बढ़ाये जाने का उत्तराखण्ड विकास पार्टी विरोध करती है। पार्टी का मानना है कि जिस तरह घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ौतरी की गई और औद्योगिक इकाइयों के बिलों में कटौती की गई साफ बताता है कि भाजपा सरकार जनता के अहित एवम उद्योगपतियों के हित मे कार्य कर रही है। लगता है कि भाजपा की नजर आने वाले चुनाव में चन्दा वसूली पर है जिसका अहसान वो बिजली की दरें उद्योगपतियों के लिए कम करके देना चाहती है। इसी लिए घरेलू उपभोगताओं की बिजली की दरों में 3.54 प्रतिशत बढ़ौतरी करने के साथ साथ उद्योगपतियों पर लगने वाले 7.5 सरचार्ज को 2.5 प्रतिशत घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

पिछले एक वर्ष से कोविड महामारी से जूझ रहे त्रस्त उपभोक्ताओं को इस बार राहत पहुँचाने और न्याय करते हुये बजाय दरें घटाने की बजाय नियामक आयोग ने बढ़ा दी। यहीं नहीं घरेलू उपभोक्ताओं पर भेदभाव पूर्ण बनाये गये अनुचित और तोहमत भरे स्लेवों को खत्म करके एक स्लैव में करने की मांग पर भी नियामक आयोग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। नियामक आयोग को छोटे उपभोक्ताओं से सरचार्ज और अन्य भार/चार्ज की संख्या में कटौती करनी चाहिए थी। नियामक आयोग द्वारा विभाग में बैठ कर घोटाले कर रहे निगमों के अधिकारियों से ही निगम का तथाकथित घाटा पूरा किये जाने का फरमान सुनाया जाना चाहिए था। इनकी करनी का खामियाजा उपभोक्ताओं पर न थोप कर इन्ही पर थोपना चाहिए था। जनधन की बर्बादी में तल्लीन इन तथाकथित हाईली क्वालीफाईड निगम के डायरेक्टरों और एमडी को फिजूलखर्ची से भी नहीं रोका गया और न ही करोडो़ करोडो़ की वसूली में सहभागिता करने वाले संलिप्त अधिकारियों के बारे में कुछ सुनाया व लिखा गया।

महँगी दरों पर बिजली की, की जा रही खरीद पर, और नियामक आयोग के आदेशों के विपरीत पूर्व एमडी व वर्तमान निदेशक परिचालन द्वारा कराये गये अवैध कमाई के चक्कर में बिना जरूरत के मनचाहे क्षेत्रों में मनचाहे कान्ट्रेक्टर्स से कराये गये एबीसी केबिल के तोड़ तोड़ कर अर्थात एक ही बडे़ कार्य को टुकडो़ में विभाजित कर कराये गये दर्जनों कामों पर भी नियामक आयोग की चुप्पी या फिर यूँ कहना कि यह काम शासन और सरकार का है उचित नहीं है।

किसानों और छोटे उद्योगों व घरेलू कुटीर उद्योग वाले उपभोक्ताओं को भी कोई राहत प्रदान नहीं की गई। जबकि जन सुनवाई में काफी आपत्तियाँ उपभोक्ताओं और स्टैक होल्डर्स द्वारा जोरदार तरीके से दर्ज कराई गयीं थी। स्पष्ट है कि आगामी चुनावी खर्चे का भार इस तरह से आम जनता पर डाला जा रहा है , एक तरफ तो दिल्ली में लोग फ्री में बिजली की सुविधा का आनन्द उठा रहे हैं दूसरी तरफ जिस प्रदेश में बिजली बनती है उस प्रदेश के निवासी बिजली की बढ़ती दरों से हैरान परेशान हैं।

पार्टी का मानना है कि जनता को मुफ्त बिजली नहीं चाहिए मगर अनावश्यक भार भी और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार से हुए नुकसान की पूर्ति अधिकारियों से करने की बजाय जनता की जेब पर भाजपा सरकार डाका डाल रही है जो कि उचित नहीं है इसका हर सम्भव विरोध होना चाहिए।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
  • देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.