गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : जनवरी में शादी, अगस्त में हत्या, बहन को फोन कर कहा था…मेरी जान को खतरा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2025 11:25 अपराह्न

हरिद्वार : मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो दिन से बंद एक मकान से महिला का शव बरामद किया है, जिसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका का पति वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बहन के शक के बाद हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने इसी साल जनवरी 2025 में यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा स्थित नबी कॉलोनी में रह रहे थे। मृतका की बहन तरन्नुम ने बताया कि दो दिन पहले जेबा ने फोन पर उसे बताया था कि समीर उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसकी हत्या कर सकता है।

तब से तरन्नुम लगातार अपनी बहन और जीजा से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। सोमवार शाम को जब वह मंगलौर पहुंची तो उसने मकान का दरवाजा बंद पाया और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस
सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान का ताला बंद होने के कारण पुलिसकर्मी पास के ही एक निर्माणाधीन मकान से समीर के घर में दाखिल हुए। अंदर जाकर देखा तो घर में जेबा का शव पड़ा था। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के गले पर निशान मिले हैं और चेहरा भी बुरी हालत में था। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका का पति समीर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
  • कोटद्वार : जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद और जुर्माने की सजा
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.