posted on : अप्रैल 25, 2021 9:33 अपराह्न
देहरादून । उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा जो चार मई से आयोजित की जानी थी उस पर कोरोना को देखते हुए नये आदेश जारी किये गये है। सचिव मीनाक्षी आर सुंदरम ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार मई से आयोजित होने वाली उत्तराखंड की 10वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए एक जून को परिस्थितियों का पुनः आकंलन व मूल्यांकन करते हुए नवीन तिथि की घोषण अलग से की जायेगी।





Discussion about this post