गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: AI कैमरे की ‘नज़र’ हुई फेल! बैग बना तीसरी सवारी, पगड़ी पर भी कट गया चालान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 9:17 अपराह्न

रुद्रपुर। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए लगाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरे अब खुद ही सवालों के घेरे में हैं। रुद्रपुर में इन कैमरों की तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऐसे वाहन चालकों के भी ई-चालान कट रहे हैं, जिन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा। कहीं बाइक पर रखा बैग और बोरी कैमरे को तीसरी सवारी दिखाई दे रही है, तो कहीं सिख वाहन चालकों की पगड़ी को हेलमेट मानने से इनकार कर दिया गया।

एआरटीओ कार्यालय में पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं। कई लोगों के मोबाइल पर ट्रिपल राइडिंग का चालान आया तो वे खुद हैरान रह गए। जब चालान की फोटो देखी गई तो पता चला कि बाइक पर तीसरी सवारी नहीं, बल्कि चालक और पीछे बैठे व्यक्ति के बीच रखा बैग या डिब्बा था। AI कैमरे ने उसी को इंसान समझ लिया और सिस्टम ने बिना किसी मानवीय जांच के चालान जारी कर दिया।

इतना ही नहीं, छोटे आकार की पगड़ी पहनने वाले कुछ सिख वाहन चालकों के बिना हेलमेट के चालान भी जारी हो गए। कैमरा पगड़ी और हेलमेट के बीच अंतर नहीं कर सका और नियमों का पालन करने वाले लोगों को भी जुर्माने का नोटिस थमा दिया।

परिवहन विभाग का कहना है कि AI कैमरे सड़क पर चल रहे वाहनों की तस्वीरों का विश्लेषण कर हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल पर बात करना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान करते हैं। लेकिन एल्गोरिद्म कभी-कभी सामान को भी इंसानी आकृति मान लेता है, जिससे गलत चालान जनरेट हो जाते हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहित कोठारी ने कहा कि यदि किसी वाहन चालक का तकनीकी खामी के कारण गलत ई-चालान जारी हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। संबंधित फोटो और अन्य साक्ष्यों के साथ यातायात पुलिस या परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज कराकर चालान निरस्त कराया जा सकता है।

हालांकि अधिकारियों ने यह भी सलाह दी है कि दोपहिया वाहन पर सामान इस तरह रखा जाए जिससे वाहन का संतुलन न बिगड़े और कैमरे में भ्रम की स्थिति भी न बने। फिलहाल रुद्रपुर में AI कैमरों की इस ‘गलत पहचान’ ने स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की सटीकता पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.