रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के विभाग बदले, इनको मिली बड़ी की जिम्मेदारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 5:59 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

आदेश के मुताबिक IAS अधिकारी विजय कुमार जोगदांडे (2012 बैच) को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की जिम्मेदारी थी।

IAS अधिकारी डॉ. आनंद श्रीवास्तव (2013 बैच) को अपर सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है। उनके पास इससे पहले अपर सचिव राजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी थी। नई तैनाती के साथ उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का दायित्व भी दिया गया है।

IAS अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी (2017 बैच) को अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अपर सचिव शहरी विकास एवं आवास विभाग, निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे।

PCS अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण विभाग बनाया गया है। इससे पहले वह अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग एवं समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रॉकली, जो वर्तमान में बाध्य प्रतीक्षा में थीं, को अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती वाले पदभार एवं विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी आख्या एवं प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.