शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाया रक्षा बंधन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 6:36 अपराह्न

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने माल गोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय में कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कैंप कार्यालय पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को रक्षासूत्र बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की जनता के साथ उनका आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है तथा क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प
  • फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, गूंजे मां वाराही के जयकारे
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
  • नदियां शांत हैं, खतरा नहीं : नेपाल की जलप्रलय ने उत्तराखंड को चेताया 
  • पौड़ी गढ़वाल : गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड में पांच दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
  • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 475 की मौत; सुरंग में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू तेज, 121 विदेशी पर्यटक सुरक्षित निकाले गए
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.