सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इकाइयां हुई मजबूत कोटद्वार ने भरी पुरानी पेंशन की हुंकार, डॉ. योगेश रोहाली बने अध्यक्ष सोहन सिंह को चुना गया महासचिव

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2020 4:22 अपराह्न

कोटद्वार । पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार कर्मचारियों में सक्रियता देखी जा रही है इसी क्रम में सोमवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कोटद्वार इकाई का विस्तार करते हुए कृषि विभाग से योगेश रोहाली को अध्यक्ष मनोनीत किया वहीं वाणिज्य विभाग से सोहन सिंह नेगी को महासचिव चुना गया। सोमवार को प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल की अध्यक्षता व सरदार नरेश के संयोजन में संयुक्त मोर्चे की कोटद्वार इकाई की बैठक आयोजित हुई जिसमें कोटद्वार क्षेत्र के नई पेंशन पीड़ित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम को सक्रिय साथियों की मदद से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए कोटद्वार से क्रांतिकारी साथियों का चयन किया गया है आशा है डॉ योगेश रोहाली, सोहन सिंह नेगी जिनके नेतृत्व व सरदार नरेश जी के मार्गदर्शन में कोटद्वार प्रदेश आंदोलन को मजबूती प्रदान करते हुए आशानुरूप कार्य करेगा।डॉ योगेश रोहाली ने अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर संगठन व संयोजक सरदार नरेश को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई में सदैव कोटद्वार से क्रांतिकारी योगदान पूर्व में भी दिए गए हैं पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रत्येक स्तर पर कोटद्वार से हर सम्भव योगदान के लिए मैं प्रदेश कार्यकारिणी को आश्वस्त करता हूँ।

महासचिव पद पर मनोनीत सोहन सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा निरन्तर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज़ को बुलन्द कर रहा है । जिसमे हम अपना सर्वस्व अर्पित करने को तैयार हैं । मैं महासचिव के पद के लिए अपने मनोनयन पर संयोजक सरदार नरेश जी व प्रदेश कार्यकारिणी का हार्दिक आभार अदा करता हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कोटद्वार इकाई प्रदेश की सर्वाधिक मजबूत इकाइयों में अपना नाम दर्ज करेगी।

संयोजक सरदार नरेश ने मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाईंयां देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा वर्तमान में सर्वाधिक आवश्यक मुद्दा है । नई पेंशन योजना एक धोखा है जिसमे कार्मिक की सेवानिवृत्त होने के बाद भूखों मरने की नौबत आ रही है। सरकार शीघ्र अतिशीघ्र पुरानी पेंशन की बहाली के आवश्यक कदम उठाए ऐसा न होने की स्थिति में प्रदेशव्यापी विशाल आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।बैठक में राकेश नेगी, बलवीर सिंह, प्रवीन रावत,डॉ0 महावीर सिंह बिष्ट, मनमोहन चौहान, हेमंत रावत, जगमोहन सिंह रावत, रेखा रानी सक्सेना, अर्चना डोबरियाल ,रेखा बलूनी आदि शामिल हुए ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.