गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में बढ़ रहा है तेजी से आगे – सीएम पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2022 10:25 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मोदी @ 20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर चर्चा एवं विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर आधारित है। 05 भागों एवं 21 अध्यायों की इस पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषय विशेषज्ञों के इसमें लेख हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर आधारित इस पुस्तक में लेखकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली एवं उनके राजनीतिक जीवन के पिछले 20 सालों की यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत की है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में एक नया वर्क कल्चर आया है। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए एवं समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोविड महामारी में भारत में टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। भारत में 192 करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगे। भारत की सांस्कृतिक परम्परा हमेशा से ‘सर्वे भवन्तुः सुखिनः’ की रही है। कोविड के दौरान भारत ने इसी भावना से अन्य देशों को भी 20 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश डिजिटल भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की भावना पर देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस समर्पण भाव से देश की सेवा कर रहे हैं, उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार कहा जा सकता है।
 मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विचार गोष्ठी में ‘मोदी @ 20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक की समीक्षा दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल एवं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा द्वारा की गई। इस पुस्तक में लेख लिखने वाले प्रदीप कुमार ने भी अपने विचारों को साझा किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, खजान दास, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश लाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता विनय गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.