सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चार धाम की ऑल वेदर रोड, भारतमाला श्रृंखला के अंतर्गत एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का हो रहा है कार्य – सीएम पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2021 8:37 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड महोत्सव के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है। जिसमें ग्राम सभा स्तर तक लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का प्रयास किया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 5 व्यक्तियों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किये जाने की योजना बनायी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री  स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई ने 21 वर्ष पहले उत्तराखण्ड राज्य बनाया था । इन 21 वर्षों की यात्रा में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ में अपने सम्बोधन में 2020 से 2030  के दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इसके लिये हम संकल्प व वचनबद्धता के साथ कार्य करते हुए राज्य के रजत जयन्ती के अवसर पर उत्तराखण्ड को आदर्श एवं देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने का हमारा प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य का सर्वांगीण विकास की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चार धाम की ऑल वेदर रोड, भारतमाला श्रृंखला के अंतर्गत एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का कार्य हो रहा है। जिससे कि सुगमता और सरलता से आवागमन सुलभ हो सके, इसके साथ ही हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है देहरादून के एयरपोर्ट का भी विस्तार किया गया है। पहले हम सोचते थे कि रेल का पहाड़ में जाना एक सपना है आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर बहुत तेजी से कार्य चल रहा है, और 2024-25 तक रेल का पहाड़ में जाने का सपना साकार हो जाएगा। 154 किलोमीटर की टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन को भी स्वीकृति मिल गई है, रुड़की देवबंद लाइन की भी स्वीकृति मिल चुकी है, ऋषिकेश डोईवाला रेलवे लाइन की भी स्वीकृति मिल गई है, कुमांऊ क्षेत्र में भी एम्स के सेटेलाइट सेंटर खोलने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जमरानी बांध से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित करने और लोगों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। देहरादून से टिहरी टनल का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को दिया है उस पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। महत्वकांक्षी परियोजना लखवाड़ व्यासी का भी कार्य अंतिम चरण पर है। बहुत सारे कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए हैं, उन कामों को धरातल पर उतारने का काम हम कर रहे हैं।  हमारी पहली चुनौती है कि हम उन सभी कामों को धरातल पर उतारें और जिन कामों के शिलान्यास हो चुके हैं वे सारे के सारे काम पूरे हों। हमने जो घोषणाएं की हैं वे घोषणाएं  पूरी हो, हम एक सशक्त उत्तराखंड उत्तम उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा नेतृत्व है। हम एक-एक क्षण और पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। पिछले चार माह में राज्य सरकार ने 400 से अधिक फैसले लिए हैं। सभी को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। हमें आपदा का सामना करना पड़ा लेकिन उससे भी हम धीरे-धीरे उबर रहे हैं। केंद्र सरकार उत्तराखंड को लेकर बहुत ही संवेदनशील है, जो पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी हुई है। राज्य को डबल इंजन का निश्चित रूप से लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षाओं पर हम पूरी तरह से खरे उतरेंगे इसके लिये हम पूरी कोशिश भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के पश्चात जो भी जरूरी काम होंगे वह हम करेंगे। गैरसैंण हम सबकी भावनाओं का केंद्र बिंदु है उसको लेकर किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय हमने तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.