posted on : दिसम्बर 16, 2022 6:19 अपराह्न
देहरादून : कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में सम्पूर्ण राज्य में जनजागरुकता अभियान लगातार जारी हैं आमजन एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक करने के उद्देश्य से SDRF टीमें लगातार स्कूल /बाजार एवं आमजन के मध्य जाकर उन्हें जागरुक कर रही है। जनजागरुकता अभियान को आगे बढाते हुये आज 16 दिसम्बर 2022 को कई जनपदो मे जन जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमे स्कूल के छात्र – छात्राओं, बाजार मे स्थानीय लोगो व शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मे विभिन्न स्टॉफ को आपदा, आपदा के प्रकार, आपदा राहत एवं बचाव, प्राथमिक उपचार एवं आपदा के दौरान क्या करें क्या ना करें करें के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी व साथ ही साथ डेमो व रोप रेस्क्यू (जुमारिंग व रेप्ललिंग )का अभ्यास भी कराया गया।
इन स्थानों पर चलाया जन जागरूकता अभियान
- राजकीय इंटर कॉलेज सामा जनपद बागेश्वर।
- रतूड़ा बाजार घोलतीर जनपद रुद्रप्रयाग।
- प्राइमरी स्कूल सीतापुर जनपद रुद्रप्रयाग
- शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद चमोली।
- राजकीय इंटर कॉलेज ग्रास्तनगंज जनपद पौड़ी।
- राजकीय इंटर कॉलेज नैनीडांडा जनपद पौड़ी।
- पुलिस लाइन जनपद पिथौरागढ़।


