शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : सीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की कार्यक्रम परामर्शी समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2022 6:25 अपराह्न
टिहरी : मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में संस्थान की कार्यक्रम परामर्शी समिति की बैठक आयोजित की गई। परामर्शी समिति द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए रू. 52.40 लाख की विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का अनुमोदन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी कार्यक्रमों को यथासमय बजट के अनुसार सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही संस्थान में पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन लर्निंग रिसोर्स सेंटर पर यथासमय कार्य पूर्ण न करने के लिए प्राचार्य को आवश्यक कार्यवाही करने, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2020-21 में जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रगति संतोषजनक न होने पर विद्यालयों में सीखने के प्रतिफल पर आधारित शिक्षण करने तथा छात्रों को साइबर सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी कार्यक्रमों की प्रगति पर समय-समय पर बैठक आहूत कर चर्चा करने को कहा गया, जिसमें सभी खण्ड/उप शिक्षा अधिकारी तथा कार्यक्रमों से आच्छादित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी आमंत्रित किया जाये।
प्राचार्य, डायट नई टिहरी राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने बताया कि संस्थान द्वारा वर्ष 2022-23 में सेवारत अध्यापकों के लिए विज्ञान, गणित, भाषा आदि विषयों हेतु सीखने के प्रतिफल पर आधारित प्रशिक्षण, कक्षा 10 व 12 के छात्रों के लिए मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला, विद्यालय वातावरण को आनन्दमयी बनाने के लिए आनन्दम् प्रशिक्षण, पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप एवं प्रार्थना सभा, द्विवर्षीय डी.एल.एड. में अध्ययनरत् प्रशिक्षुओं के लिए थिएटर इन एजुकेशन/दीवार पत्रिका 21वीं सदी के कौशल विकास प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड के पारम्परिक वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार प्रार्थना सभाओं को आकर्षक बनाने के लिए साउण्ड ट्रैक निर्माण कार्यशाला, जनपद-टिहरी गढ़वाल के नवाचारी विद्यालयों का फिल्मांकन, जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड के दो-दो माध्यमिक विद्यालयों में मोटिवेशनल टॉक बाय रोल मॉडल्स पुस्तकालय विकास, शोध टूल विकास कार्यशाला, क्रियात्मक शोध, इम्पैक्ट स्टडी ऑन निष्ठा प्रारम्भिक/माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों हेतु आदि प्रशिक्षण/कार्यशालाएं रखी गयी हैं। संस्थान के कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद बडोनी के द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोली, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा विनोद ढौंढियाल, उप निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. हिमानी बिष्ट, प्रवक्ता एस.सी.ई.आर.टी. शुभ्रा शर्मा,   बी.आर.सी. जगमोहन मखलोगा, प्रतिनिधि चम्बा सी.आर.सी. मुख्यालय आनन्दमणी पैन्यूली, जिला प्रमुख अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन प्रमोद पैनयूली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
  • बॉलीवुड और मराठी सिनेमा का “पावर कपल” : शादी के 37 साल बाद भी बरकरार है अशोक और निवेदिता सराफ का जादू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.