सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2021 5:31 अपराह्न
पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ तैयारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार पौड़ी में राजनैतिक दलों/प्रतिनिधियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा की तैयारी हेतु सम्बंधित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सम्बंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं, उनका अक्षरस अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बैठक में आये विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सी विजिल एप की जानकारी देते हुए कहा कि ऐप को डाउनलोड कर निर्वाचन सम्बंधित जानकारी तथा अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, नॉमिनेशन प्रक्रिया, एमसीएमसी तथा कोविड के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशित चुनाव के समय में निर्वाचन नियम-90 में शामिल है। कहा कि जो धनराशि उसमें निर्धारित की गई है, उससे ज्यादा प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकता है। साथ ही उन्होंने नॉमिनेशन  प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा, चुनाव के दौरान चर्चा राशि सहित अन्य की जानकारी देना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोविड-19 का विशेष ध्यान रखें। कहा कि अनिवार्य रूप से मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करें, जिससे कोविड का खतरा न बना रहे। साथ ही उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या की जानकारी भी दी। कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए वोटरों का नाम भी बीएलओ के माध्यम से दर्ज किया जा रहा। इस दौरान उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को आगामी चुनाव हेतु दी गयी जिम्मेदारियों का पालन करने के निर्देश दिया। इसके अलावा नोडल अधिकारियों द्वारा भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव सम्बंधित जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, एएमए तेज सिंह, कोषाधिकारी प्रवीण बडोनी, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी शैलेश भट्ट, डॉ. आशीष गुसाईं आदि संबंधित नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा से राजेन्द्र सिंह रावत, यूकेडी पूनम टम्टा, आम आदमी पार्टी से मनोहर लाल पहाड़ी, बसपा से महंगी राम सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.