गुरूवार, जून 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2022 9:17 अपराह्न
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।  मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्टेकहोल्डर विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रदेश में विशेषकर मैदानी क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों के घाटी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकायों आदि के माध्यम से लगातार फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने नई फॉगिंग मशीन खरीदने और पुरानी मशीनों को अभी से चेक कर लेने के भी निर्देश दिए, ताकि डेंगू बढ़ने की स्थिति में युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्षों के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि डेंगू प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिक जोखिमभरा और जानलेवा हुआ है। इसके अनुसार 2019 के बाद इस वर्ष 2022 अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इस वर्ष डेंगू का प्रभाव अधिक होने के चलते सभी विभागों और आमजन को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डेंगू संक्रमण के लिए ट्रेनिंग आदि की व्यवस्था कर क्षेत्रों की जिम्मेदारियां बांटी जाएं, जिसमें अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं में बच्चों को एवं पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को जागरूक किया जाए।
मुख्य सचिव ने होटल एवं स्कूलों के लिए स्पेशल गाइडलाइंस जारी करने हेतु भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने स्लम एरिया में डेंगू लार्वा पनपने की अत्यधिक संभावना के चलते ऐसे स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में आपदा कंट्रोल रूम को एक्टिव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव हेतु लगातार जागरूकता अभियान, रैली एफएम आकाशवाणी और दूरदर्शन आदि को प्रेस रिलीज आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।
मुख्य सचिव ने शीघ्र से शीघ्र प्रदेश भर में डेंगू स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सफाई के प्रति लापरवाही बरतने वालों का चालान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारिक संस्थानों, हॉस्पिटल एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि को शामिल करते हुए स्वच्छता के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की व्यवस्था शुरू किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि एक चेकलिस्ट तैयार कर इन्हे उपलब्ध कराई जाए जिसमें सफाई के लिए संस्थान स्वच्छता के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी स्वप्रमाणित कर साझा करेंगे। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, अरविन्द सिंह ह्यांकि, एच. सी. सेमवाल एवं विनोद कुमार सुमन सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
  • धामी सरकार ने लिया फैसला, नीट छात्रों को फ्री बस सेवा का ऐलान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
  • सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनहित से जुड़े मामलों में होगी त्वरित कार्रवाई – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.