रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2021 8:32 अपराह्न
देहरादून : प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। कृषि एवं उद्यान विभाग के कार्मिकों ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष एकीकरण होने की दशा में पदोन्नति पैटर्न, वेतन विसंगति, वेतन बढोत्तरी, वरिष्ठता इत्यादि के सम्बन्ध में आने वाली तकनीकी एवं व्यावहारिक दिक्कतों को साझा करते हुए उन सभी बातों का   ध्यान रखने का आग्रह किया, जिससे किसी भी वर्ग और कैडर में कार्मिकों के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो सके। 
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस दौरान दोनो विभागों के एकीकरण के सम्बन्ध में अपर सचिव राम विलास यादव की अध्यक्षता में गठित सात सदस्य समिति को निर्देशित किया कि एकीकरण की प्रक्रिया में उन सभी बिन्दुओं पर उचित संज्ञान लिया जाय, जिससे एकीकरण के पश्चात विभाग की एक बेहतर व्यवस्था बन सके तथा कृषक और कास्तकारों के कल्याण हेतु विभाग अधिक प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर पाये। उन्होने कहा कि हमारी मूल प्रथामिकता किसानों और कास्तकारों के कल्याण के साथ ही प्रदेश की खेती और औद्यानिकी का उत्थान होना चाहिए। इसके लिए विभाग का पैटर्न और ढॉचा इसी अनुरूप प्रभावी बनाया जाय। 
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने दोनो विभागों के अलग-अलग पैटर्न के संघ और कार्मिकों के एकीकरण से सम्बन्धित प्रस्ताव भी प्राप्त किये तथा सम्बन्धित अधिकारियों को एकीकरण की प्रक्रिया में इन सभी प्रस्तावों पर व्यापक संज्ञान लेते हुए गहनता से इनका परीक्षण करते हुए तेजी से अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये। सभी कर्मिकों ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को कर्मिकों की बातों को ध्यान से सुनने और एकीकरण की प्रक्रिया में जरूरी बिन्दुओं पर संज्ञान लेने के चलते धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस अवसर पर कृषि सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव कृषि राम विलास यादव, निदेशक कृषि गौरीशंकर सहित अन्य अधिकारी, एसोसिएशन के जुडे पदाधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.