शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2026 3:17 अपराह्न
  • स्वच्छता सैनिक सम्मान का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा और एक स्वच्छ व स्वस्थ कार्य-वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त अलोक कुमार पांडेय ने की, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला मौजूद रहे
  • “इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ कार्य-वातावरण को प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”- अनिल दत्त शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी, केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून
देहरादून : शुक्रवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा नगर निगम प्रेक्षागृह में देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त श्री अलोक कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार खैरवाल और सचिव धीरज भारती मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून समेत नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पीआईबी देहरादून के मीडिया संचार अधिकारी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा और एक स्वच्छ व स्वस्थ कार्य-वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व और स्वच्छता की संस्कृति तथा नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने का एक मंच प्रदान किया।

स्वच्छता सैनिक सम्मान के अंतर्गत देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा देने वाली पहलों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

इस पहल का लक्ष्य अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के उद्देश्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने और अपने दैनिक कामकाज में स्वच्छता संबंधी आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।

नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में विकास (वार्ड संख्या: 86 सेवलाकला), ऋषिपाल (वार्ड संख्या: 12 किशननगर), रामचन्द्रा (वार्ड संख्या: 87 पित्थूवाला), सुशील (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), रेनू (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), प्रवीण (वार्ड संख्या: 21 एम०के०पी०), अनिल (वार्ड संख्या: 10 डोभालवाला), सुरेश (वार्ड संख्या: 10 डोभालवाला), अजय (वार्ड संख्या: 11 विजय कालोनी) और रामदास (वार्ड संख्या: 89 मेहुंवाला) मौजूद रहे।

 
 

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.