शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2026 1:57 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड की डॉ. पूजा गौड़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमेन फार्मर-2026’ के अवसर पर यूरोप के बोलोनिया शहर में Agraya के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में दुनिया के 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। वैश्विक पहल के तहत भारत से डॉ. पूजा गौड़ का चयन उनके द्वारा महिला किसानों और ग्रामीण समुदायों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के आधार पर किया गया।

डॉ. गौड़ को यह पुरस्कार महिलाओं और किसानों को विपणन से जोड़ने, FKKB सहकारिता एवं व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। उनके प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस उपलब्धि पर डॉ. पूजा गौड़ ने कहा कि उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश और उत्तराखंड का गौरव है। उन्होंने इस पुरस्कार को उन महिलाओं और किसानों को समर्पित किया, जो उनके साथ मिलकर ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब युवाओं और महिलाओं को पलायन छोड़कर गांवों की ओर लौटने की जरूरत है। मृदा और खेतों को बचाने के अभियान से जुड़कर जैविक खेती की नई क्रांति लानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किसानों के उत्थान के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। डॉ. गौड़ ने बताया कि इससे पहले वह विप्रो सहित कई प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में कार्य कर चुकी हैं, जहां उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। हालांकि, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उनके लिए अपेक्षाकृत नया कार्यक्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत और निरंतर प्रयासों से इस क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं।

कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान भी मिल चुके हैं

डॉ. पूजा गौड़ को इससे पहले भी कृषि, सहकारिता और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। इनमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की ओर से नवोन्मेषी किसान सम्मान-2026, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर का प्रगतिशील कृषक सम्मान-2026 और उत्तराखंड सहकारिता विभाग का सहकारिता शक्ति सम्मान-2025 शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें फार्म एन फूड दिल्ली प्रेस की ओर से कृषि सम्मान, कृषि जागरण-ICAR के राष्ट्रीय स्तर के MFOI मिलिनेअर फार्मर ऑफ इंडिया पुरस्कार और राज्य स्तरीय MFOI पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। कृषि विपणन बोर्ड, देहरादून की ओर से उन्हें किसान श्री सम्मान भी प्रदान किया गया है। डॉ. गौड़ की यह उपलब्धि कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड की बढ़ती पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.