posted on : जून 12, 2022 12:37 अपराह्न
पौड़ी : Uttarakhand Police Wifes welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डॉ. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान की धर्मपत्नी प्रियंका चौहान एवं नोडल अधिकारी उपवा अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से 11 जून 2022 पुलिस लाईन पौड़ी परिसर में जय ज्वाल्पा स्वयं सहायता समूह के वॉलिंटियर विकास चौहान द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को चावल के पापड़ बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार की सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के तत्पश्चात पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा चावल के पापड़ बनाये गये। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।


