मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 27 महिलाओं को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2026 8:02 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 7 महिलाओं को पांचवें “विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2026” 20 महिलाओं को आठवें “हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2026” से नवाजा गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्टार्टअप्स, नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी” रहा।

यह आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सभागार में दिव्य हिमगिरि और सरादस्ता के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महिला उद्यमियों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश सुश्री कुमकुम रानी ने भाग लिया। प्रो. दुग्गल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में महिलाओं की उद्यमिता की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर का उदाहरण देते हुए बताया कि 18वीं शताब्दी में उन्होंने माहेश्वरी साड़ियों का ब्रांड स्थापित कर आज लाखों महिलाओं के लिए उद्यमिता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने नई पीढ़ी से अपील की कि समानता का मतलब पुरुषों की नकल या व्यसनों की ओर मुड़ना नहीं है।

कॉनक्लेव की मुख्य पैनलिस्ट डॉ. हरिका आर. राजेश कुमार ने कहा कि महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह बेहतरीन प्रबंधक साबित होती हैं, इसलिए उनसे बेहतर उद्यमी कोई नहीं। अनुराधा डोवल, ममता रावत, श्रद्धा नेगी और गीता चंदोला ने भी अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं।

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. डॉ. दुर्गेश पंत ने बताया कि “शी फॉर स्टेम” कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी 13 जिलों में महिलाओं और छात्राओं को विज्ञान-प्रौद्योगिकी के माध्यम से उद्यमिता की ओर प्रेरित किया जा रहा है। न्यायाधीश कुमकुम रानी ने पुरस्कृत महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सुशिक्षित और उद्यमशील महिलाएं राष्ट्र और समाज के विकास के लिए आवश्यक हैं।

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के चेयरमैन इंजी. सीपी शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम का स्वागत डॉ. कुँवर राज अस्थाना ने किया, संचालन डॉ. मंजू सुंदरियाल ने तथा धन्यवाद डॉ. ओ.पी. नौटियाल ने दिया।

विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2026 प्राप्तकर्ता:

  • सुषमा बहुगुणा
  • रंजना कुकरेती शर्मा
  • डॉ. रीमा पंत (शिक्षाविद्)
  • राजुली भट्ट
  • सोनिया देवी
  • डॉ. विजेता बिष्ट
  • मोनिका बोहरा

हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2026 प्राप्तकर्ता:

  • अनुराधा डोवल
  • मधु गुप्ता
  • डॉ. रमा गोयल
  • डॉ. ममता कुंवर
  • डॉ. वीना अस्थाना
  • ममता रावत
  • श्रुति जोशी
  • श्वेता ध्यानी
  • वंदना श्रीवास्तव
  • श्रद्धा नेगी
  • गीता चंदोला
  • अर्चना थपलियाल
  • प्रीति मनराल
  • इंजी. बबीता कोहली
  • डॉ. मंजू ओ. पाई
  • डॉ. हरिका आर. राजेश कुमार
  • डॉ. शेफाली अग्रवाल
  • डॉ. बबीता बेहेरा
  • सुरभि माथुर
  • अमिता गर्ग

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व तकनीकी शिक्षा निदेशक आरपी गुप्ता, हिमांशु अवस्थी आदि शामिल थे। यह आयोजन महिलाओं की वैज्ञानिक, उद्यमी और सामाजिक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 27 महिलाओं को किया सम्मानित
  • पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 25 हजार संगतें हुई शामिल, दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत 
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.