गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2026 4:12 अपराह्न
  • मशीनगन का कितना वजन है, कैसे चलती है
  • आईटीबीपी की प्रदर्शनी में पहली बार भारी हथियारों की मौजूदगी
  • “आईटीबीपी उत्तरकाशी के 22 जवान पहुंचे हैं फेस्टिवल में”
  • “पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारी भी कर रहे हैं लोगों से साझा”

टिहरी : नोएडा से आए राहुल उपाध्याय पहली बार मशीनगन और मोेर्टार जैसे भारी हथियारों को नजदीक से देखकर उत्साहित हैं। उनके मन में तमाम तरह के सवाल हैं। मसलन, मशीनगन और मोर्टार का वजन कितना है। ये कैसे चलती हैं। एक बार में कितनी गोलियां या बारूद इसमें लोड किया जा सकता है। आईटीबीपी के 12वीं वाहिनी के जवान राहुल जैसे तमाम लोगों की जिज्ञासा शांत कर रहे हैं, जिनकी हथियारों की जानकारी जुटाने में खास रूचि हैै।

‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ में आईटीबीपी की 12 वीं वाहिनी की विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात ये है कि पहली बार लोगों को मशीन गन और मोर्टार जैसे हथियार नजदीक से देखने को मिल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि हथियारों की प्रदर्शनी आईटीबीपी ने इससे पहले नहीं लगाई हो। प्रदर्शनी लगती रही हैं, पर इस बार एक खास बात जरूर है।

आईटीबीपी के सुधीर कुमार और राम बाबू बताते हैं कि अभी तक हम जो प्रदर्शनी लगाते थे, उसमें एलएमजी, पिस्तौल जैसे अपेक्षाकृत हल्के हथियार ही प्रदर्शित किए जाते थे। मगर अबकी बार मशीनगन और मोर्टार जैसे हथियार भी प्रदर्शित किए गए हैं, जो कि भारी हथियार होते हैं। अमूमन इन्हें प्रदर्शित नहीं किया जाता था।

पर्वतारोहण टूल्स और धराली आपदा की याद

इस प्रदर्शनी के एक हिस्से में पर्वतारोहण के दौरान काम आने वाले टूल्स को भी प्रदर्शित किया गया है। आईटीबीपी से जुडे़ राजीव खरे और अन्य लोग यहां पर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। विशेष रूप से एवलांच के दौरान प्रयोग में आने वाले टूल्स की जानकारी लेेने में लोग दिलचस्पी दिखला रहे हैं। पिछले वर्ष धराली में आई आपदा और आईटीबीपी के राहत कार्य की झलक भी प्रदर्शनी में दिखाई दे रही है। इस प्रदर्शनी के लिए मातली उत्तरकाशी से 22 जवान कोटी कालोनी टिहरी पहुंचे हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी रविवार को इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.