गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : बहते भाई को बचाने कूदीं दो बहनें, तेज बहाव में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 3:22 अपराह्न

हरिद्वार : रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब छठ घाट पर नहाते समय गंगनहर में बहते छोटे भाई को बचाने के चक्कर में दो नाबालिग बहनें खुद पानी के तेज बहाव में डूब गईं। भाई किसी तरह झाड़ियों का सहारा लेकर बच निकला, मगर मनीषा (15) और ईशा (14) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना पर पुलिस और जल पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक भी दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मथुरा के भीमनगर के रहने वाले राजेश अपने परिवार के साथ सलेमपुर में रहते हैं और सिडकुल की जेपी ड्रग कंपनी में मेंटेनेंस कर्मचारी हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे राजेश के साले रवि के साथ उनके तीनों बच्चे मनीषा, ईशा और वंश भाईचारा स्थित छठ घाट पर नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते वक्त वंश गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा।

उसे बचाने के लिए उसकी दोनों बहनों ने बिना कुछ सोचे-समझे गंगनहर में छलांग लगा दी। वंश तो किसी तरह झाड़ियों को पकड़कर बाहर आ गया, लेकिन मनीषा और ईशा बहते पानी में लापता हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस को भी बुलाया गया और दिनभर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि राजेश के तीनों बच्चे स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करते हैं और रविवार को स्कूल की छुट्टी होने पर मामा के साथ नहाने आए थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है। वहीं एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार दोनों बहनों की तलाश में जुटी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.