सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, पांच घायल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2026 1:28 अपराह्न

सितारगंज : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सितारगंज के नयागांव निवासी 22 वर्षीय हिना और 25 वर्षीय निशा अपनी ममेरी बहन रूबी के साथ भाई के निकाह के लिए खरीदारी करने बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों बहनें ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। नयागांव के पास हाईवे किनारे जब वे ई-रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थीं, तभी तेज गति से आ रही एक कार ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ई-रिक्शा में सवार लोग दूर जा गिरे। हादसे में तीनों बहनों सहित अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में रामकुमार गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, डालचंद कश्यप और प्रेमपाल गंगवार को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों बहनों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हिना की मौत हो गई, जबकि निशा ने रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रूबी का इलाज जारी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक बहनों के घर में जहां निकाह की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को भाई की बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट पड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.