शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : पिंडर घाटी के देवाल क्षेत्र के पर्यटन स्थल ब्रह्मताल में नये साल का जश्न को मनाने के लिए पर्यटकों का लगा जमघट

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2023 12:00 पूर्वाह्न

देवाल (चमोली)। इस साल के अंतिम दिन 31 दिसम्बर के नजदीक आते ही चमोली जिले के देवाल विकास खंड के पर्यटन स्थल ब्रह्मताल में स्थित होटल और होम स्टे पर्यटकों के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हो गए हैं। क्षेत्र के अधिकांश होटल की बुकिंग हो चुकी है। ब्रह्मताल,  झंडी टैंक, तिलाजी तोक, भेकलताल, वाण लोहाजंग में  पर्यटकों के आने से गुलजार हो गये हैं। अब पर्यटकों को बर्फवारी का इंतजार है।

चमोली जिले का पिंडर घाटी का देवाल क्षेत्र को पर्यटक विंटर वेकेशन के लिए बहुत पसंद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों से क्षेत्र के होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वन विभाग और पर्यटन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अभी तक पिंडर घाटी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गैरोली पातल, वाण, दिदिना, मोनालटाप, ब्रह्मताल, भेकलताल, लोहाजंग, मानेश्वर महादेव गुफा, देवाल, ग्वालदम, आदि स्थानों पर  छः हजार से अधिक पर्यटक पहुंच गए हैं। और अभी पर्यटको के पहुंचे का सिलसिला जारी है। क्षेत्र कें 20 होटल और 36 होम स्टे बुक हो गये है। यहां पहुंचे पर्यटन प्राकर्तिक सौंदर्य का लुफ्त उठा रहे हैं।  इनदिनों यहां कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है, वहीं दिन गुनगुनी धूप खिली हुई है।

 नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए क्षेत्र के पर्यटन स्थलों में पर्यटन का जमघट लगना शुरू हो गया है। होम स्टे संचालक हीरा गढ़वाली,  टूरिस्ट गाइड सुरेन्द्र सिंह, प्रमुख होटल व्यवसाई इन्द्र सिंह राणा ने कहा कि पिछले तीन दिन से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गए। सभी होटल और होम स्टे बुक हो चुके हैं, वहीं पर्यटक बुग्याली क्षेत्र में टैंट तम्बू लगा कर रह रहे हैं।

नये साल का जश्न मनाने देवाल के पर्यटन स्थलों में पर्यटक पहुंचने लगे है। अब तक छह हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके है। अभी भी पर्यटकों का आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने पर्यटकों से अपील है कि पर्यटन स्थलों में प्लास्टिक का प्रयोग ना करें, बुग्यालों में आग न जलाने और  कांच कचरा न फैलायें। 

हरीश थपलियाल, वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल।

वन क्षेत्रों में स्थित ट्रेक मार्गों पर जाने वाले पर्यटकों का अनिवार्य पंजीकरण करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारी को दिए हैं। साथ ही ट्रेक मार्गों पर जानेवालो को अनुमति प्रदान करने के लिए एसओपी तैयार किये जाने के भी निर्देश दिए गये हैं।

अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी चमोली।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.