शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया महासू देवता एवं जागेश्वर मंदिर के मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत, निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2022 5:23 अपराह्न
 
देहरादून। सरकार द्वारा बद्री-केदार की तर्ज पर जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर और अल्मोडा के जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु में खुशी की लहर है। वहीं इस निर्णय से प्रदेश में पर्यटन को बढावा मिलने के साथ साथ महासू देवता एवं जागेश्वर मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।
ज्ञात हो कि जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में 30-31अगस्त, 2022 को सम्पन्न हुए दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” महोत्सव के मौके पर हजारों श्रद्धालु की मौजूदगी में पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा देने के साथ-साथ मंदिर को बद्री-केदार की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही थी। मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में एक ओर जहां भंडारे की शुरुआत करवाई वहीं अन्य व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंध करवाया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुए इस बार के “जागड़ा” महोत्सव के आयोजन को 28 लाख लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया गया जबकि 128 देशों के लगभग 7 करोड लोगों द्वारा इसका लाइव प्रसारण देखा गया। 
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सिद्ध पीठ महासू देवता के महत्व के विषय में देशवासियों को बताया था। जिसके परिणाम स्वरुप महासू देवता और जागेश्वर मंदिर के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की अपार आस्था और श्रद्धा को देखते हुए सरकार ने बद्री-केदार की तर्ज पर इसका मास्टर प्लान तैयार कर विकसित करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.