रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किये बदरी-केदार के दर्शन

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2024 11:50 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धामों में पहुंचकर देव दर्शन एवं पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बद्री-केदार से आशीर्वाद मांगा। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा।

कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भी भेंट की। पूजा अर्चना के बाद पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों तथा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तीर्थयात्रियों के सुझावों को भी सुना। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने करने के साथ-साथ तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की। केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे। यहां भी उन्होंने विश्व एवं जन कल्याण की कामना के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और सम्पन्नता की भगवान बद्री विशाल से कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पर्यटन मंत्री को अंग वस्त्र, शाल एवं बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री महाराज के बद्रीनाथ पहुंचने पर बामणी गांव के लोगों एवं तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गांव में सड़क निर्माण को लेकर एक प्रत्यावेदन भी सौंपा। उन्होंने उनको आश्वस्त किया कि उनका प्रत्यावेदन प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज कर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए मंगल कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के के अलावा अधिकारियों से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करते हुए अतिथि देव भवः की भावना से श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग की भी बात कही। इस मौके पर पर्यटन मंत्री एवं गढवाल आयुक्त ने बदरीनाथ में चल रहे महायोजना के कार्यो की भी जानकारी ली। 

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैडाणी, स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित चारधाम यात्रा से जुड़े  अधिकारी भी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.