- नेशनल चैंपियनशिप में 17 राज्यों की टीमों के अलावा आईटीबीपी सीआरपीएफ व सेना की टीमें जोश उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर रही
पर्यटन मंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं
- शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।
- अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उर्गम रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी, ट्रेल का आयोजन किया जाएगा।
- आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की सफलता के पश्चात जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जाना है जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी. अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी. मैराथन आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम में विदेशी प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु भी प्रयास किए जा रहे है।
- जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली प्रसिद्ध हिमालयन कार रैली का वर्ष 2026 में पुनः आयोजन प्रस्तावित है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह ऐरो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसे कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा।
- पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे का निर्माण कार्य इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण इन दोनों धामों में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान होगी।
- औली स्थित रोपवे की शीघ्र मरम्मत की जाएगी जिसके लिए तकनीकी टीम जोशीमठ पहुंच गई है
कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी ज्योतिर्मठ पौराणिक लाटा लोक सांस्कृतिक दल माँ नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी जोशीमठ, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार, कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, सचिव एसोसिएशन राकेश रंजन भिलंगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।




