मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को किया प्रथम स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021से सम्मानित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2021 9:10 अपराह्न

देहरादून । उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को मंगलवार को एक समारोह के दौरान “स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021” से सम्मानित किया गया। राज्य में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में मंगलवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संतों ने “स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021” से सम्मानित किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत स्वामी असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किया गया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे का रोपण किया गया। पर्यटन मंत्री द्वारा विवेकानन्द वेदालय में एक वार्ड का भी भ्रमण किया गया। स्वामी विवेकानन्द पर्यटन सर्किट के लिये स्वामी विवेकानन्द देवभूमि सम्मान 2021 सन्तों द्वारा प्रदान किया गया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहां के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर तथा उसका अवलोकन कराने हेतु हमने “स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट” तैयार किया है।

आचार्य श्री विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम ने कहा कि संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा यह पहला सम्मान है जो पर्यटन मंत्री को दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर पूज्य असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, 108 महन्तश्री कृष्ण गिरी जी महाराज टपकेश्वर महादेव, सुनील उनियाल गामा महापौर देहरादून, आचार्य विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति आश्रम, कमल रजवार अध्यक्ष कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा, शंकर रावत महानगर महामंत्री युवा मोर्चा, मनीष रावत महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.