रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाता जागरूकता के लिए नोडल ऑफिसर स्वीप नमामि बंसल ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2022 3:01 अपराह्न
टिहरी : आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाता जागरूकता हेतु आज नोडल ऑफिसर स्वीप टिहरी गढ़वाल नमामि बंसल ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि दिव्यांग, आदर्श एवं सखी बूथों पर वॉल पेंटिंग, बैनर डिजायन आदि के लिए अन्य विभागों से समन्वय कर एक संयुक्त रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध करायें। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत बीएलओ के द्वारा प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में नोडल अधिकारी स्वीप ने जिला बाल विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि कितने परिवार वाट्सएप ग्रुप से जुड़ चुके हैं तथा कितने ऐसे परिवार हैं, जिनके पास मोबाइल नम्बर तो है, किन्तु स्मार्ट फोन नहीं है, की रिपोर्ट उपलब्ध करायें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को मतदान एप, सी विजिल एप आदि निर्वाचन संबंधी एप के बारे में जानकारी देना सुनिश्चित करें।
नोडल अधिकारी स्वीप ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता जागरूकता संबंधी बैनर कम से कम एक सप्ताह पहले मतदेय स्थलों पर लग जायें। कहा कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र हेतु 15-15 बैनर छपवाये जाने हैं, इस हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर अलग-अलग पहलू पर अच्छी विषय सामाग्री डिजाइन कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग से पोलिंग बूथों पर अब तक की गई वॉल पेंटिग के संबंध में जानकारी लेते हुए अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। वहीं पोलिंग बूथों पर रैम्प, रेलिंग, झाड़ी कटान आदि की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी अविनाश सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.