सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए संचालित तीन माह का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2024 7:20 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के तत्वाधान में चमोली जिले के दशोली विकास खंड के बछेर में संचालित तीन माह का निशुल्क कम्यूटर प्रशिक्षण बुधवार को प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया है।

प्रशिक्षण के समापन पर बोलते हुए बछेर की क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी ने कहा कि उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के सहयोग से बीते चार साल से बछेर गांव में तीन-तीन माह का नौनिहालों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की गई है। इन चार वर्षो में यहां के अधिकतर बच्चों को कम्यूटर का सामान्य ज्ञान प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर इन बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। सेवा निधि के जीपी पांडे ने कहा कि संस्था की ओर से विगत कई सालों से महिला संगठनों के साथ मिलकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके निमित महिला संगठन के सहयोग से गांव में कंप्यूटर सेंटर की मांग की गई थी। इस आधार पर यहां सभी लोगों की भागीदारी के साथ सेंटर का संचालन किया गया था। महिला संगठन की बैठक में ही गांव की कंप्यूटर शिक्षित प्रशिक्षिका को इसका दायित्व प्रदान किया गया था।

महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि गांव में ही बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण शुरू होने से बच्चों में इस प्रशिक्षण के प्रति जिज्ञासा पैदा हुई है। इस अवसर पर संस्था के सचिव महानंद बिष्ट ने महिला संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गांव के एक संगठन के साथ मिलकर ही ऐसे सामाजिक कार्य किये जाते हैं। उन्होनें संगठन के साथ अन्य कार्यक्रमों की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौकें पर कंप्यूटर प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वीपाल सिंह, कैलाश पपनै, राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, शशि देवी आदि ने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक पायल बिष्ट ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान
  • कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर खरा उतरने की चुनौती
  • एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जिले में क्यूआरटी टीमों की छापेमारी, 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विकासनगर में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़, 162 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.