सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर खरा उतरने की चुनौती

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2026 8:04 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण विधानसभा का बजट सत्र निपटाने के बाद अब चमोली के सरकारी अमले के सामने चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर डटने की चुनौती आ खड़ी हो गई है। बताते चलें कि चमोली का सरकारी अमला ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की व्यवस्थाओं को जुटाने में तैनात रहा था। इस मोर्चे पर खरा उतरने के बाद अब सरकारी अमले के सामने 23 अप्रैल से शुरू होने जा रही श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों में जुटने की चुनौती आ खड़ी हो गई। इस साल 19 अप्रैल को यमुनोत्री तथा गंगोत्री, 22 को केदारनाथ और 23 अप्रैल बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने जा रहे हैं।

इस बार उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट काफी पहले खुलने जा रहे हैं तो अभी से तैयारियों को भी अंतिम रूप देना होगा। चमोली जिले में तो बदरीनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित और निरापद बनाने की चुनौती बनी है। हालांकि पिछले सालों की तरह शीतकाल में बर्फवारी न होने के कारण पहले तक कोई दिक्कतें नहीं दिखाई दे रही थी। अब जबकि मौसम का मिजाल बिगड़ने लगा है तो बदरीनाथ धाम में भी बर्फवारी होने से अब व्यवस्थाओं को जुटाना मुश्किल भरा होगा। अभी भी मौसम रंग दिखा रहा है। इसके चलते मौसम का बिगड़ा मिजाज तैयारियों में खलल पैदा कर सकता है। फिर भी 23 अप्रैल से बदरीनाथ धाम की यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए बदरीनाथ पुरी में तमाम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना होगा। इसके अलावा कमेड़ा से बदरीनाथ और भुलकना से चमोली तक के यात्रा मार्ग को व्यवस्थित करना भी चुनौती बनी हुई है। खासकर डेंजर प्वाइंट पर सड़क को सुरक्षित बनाना आसान भी नहीं है। तीर्थयात्रियों के लिए बिजली, पानी की बहाली से लेकर अन्य जरूरी सुविधाओं की बहाली पर भी इस बीच जोर देना होगा। वैसे भी पिछले साल पहलगांव की आतंकी घटना के चलते तीर्थाटन और पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसके बाद धराली, थराली तथा नंदानगर की दैवीय आपदा ने यात्रा को चैपट कर दिया था। इसके चलते तीर्थाटन और पर्यटन कारोबारियों को मायूसी का सामना करना पड़ा था।

मौजूदा साल में यात्रा काफी पहले ही शुरू होने  जा रही है तो उत्तराखंड की आर्थिकी का प्रमुख आधार बनी चारधाम यात्रा पर कारोबारियों की नजरें टिकी हैं। इसलिए चारधाम यात्रा के जरिए बेहतर आर्थिकी और रोजगार पाने की उम्मींदें संजोए लोग भी अगले कुछ दिनों में होटल, लाॅज तथा होम स्टे को व्यवस्थित करने में जुट जाएंगे। बदरीनाथ धाम में भी बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर जोर देना होगा। चमोली जिले के  सरकारी अमले के सामने व्यवस्थाओं को बेहतर करने का जिम्मा है। इसलिए अब सरकारी अमला अगले कुछ दिनों से यात्रा तैयारियों में जुट जाएगा। हालांकि सिखों के प्रमुख धाम हेमकुंड साहिब तथा हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 23 मई को खुलने जा रहे हैं। हेमकुंड साहिब मार्ग पर इस साल पहले जैसी बर्फ नहीं है। फिर भी सेना की सिख रेजीमेंट तथा सेवादारों को समय से पहले ही बर्फ हटाने की मुहिम में जुटना होगा।

भराड़ीसैंण में बजट सत्र के मोर्चे पर सरकारी अमला खरा उतरा है। अब चारधाम यात्रा के मोर्चे पर डट कर सरकारी अमले को दूसरी अग्नि परीक्षा से गुजरना है। देखना है कि इस कसौटी पर सरकारी अमला किस तरह खरा उतरता है इस पर ही चारधाम की सुरक्षित यात्रा का भविष्य निर्भर करेगा। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.