रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : एस्ट्रोविलेज बेनीताल में तीन दिवसीय स्टार गेजिंग एवं एस्ट्रो फोटाग्राफी इवेंट का हुआ आगाज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 8, 2021 2:21 अपराह्न
चमोली : एस्ट्रोविलेज बेनीताल में मंगलवार देर सायं को तीन दिवसीय स्टार गेजिंग एवं एस्ट्रो फोटाग्राफी इवेंट का आगाज हुआ। इवेंट के दौरान डॉब सोनियन, थाउजेंट ऑक्स, पिन हॉल कैमरा एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से खगोलीय नक्षत्र, तारें, ग्रहों को दिखाने के साथ ही उनके बारे महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। जिला प्रशासन चमोली ने पर्यटन विभाग के तत्वाधान में खगोलीय घटनाओं के दिलकश और रहस्यमयी नजारों को बेहद करीब से दिखाने के लिए एस्ट्रोविलेज बेनीताल में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें दूर-दूर से आए खगोल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने बडे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है। बेनिताल में आयोजित स्टार गेजिंग इवेंट के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडेय सहित पर्यटक एवं स्थानीय लोग देर रात तक इवेंट में मौजूद रहे।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि पर्यटक स्थल बेनीताल को एक एस्ट्रोविलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत यहां पर स्टार गेजिंग एवं एस्ट्रो फोटाग्राफी इवेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें बाहर से भी एक्सपर्ट बुलाए गए है। विशेषज्ञों द्वारा यहां पर स्थानीय लोगों को स्टार गेजिंग एस्ट्रोनॉमी के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोग एस्ट्रो की जानकारी लेने के बाद इसको एक स्वरोजगार की तरह अपना सके। उन्होंने कहा कि बेनिताल में एस्ट्रो टूरिज्म को विकसित करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सामुदायिक रूप से प्रयास किया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडे ने कहा कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के रूप में जनपद चमोली में बेनीताल साईट को चयनित किया गया है। जिसके तहत बेनीताल को एस्ट्रोविलेज के रूप में बनाया जाना प्रस्तावित है। जिले में एस्ट्रो टूरिज्म को बढावा देने व लोकल स्टेक होल्डर्स को उनको एस्ट्रो टूरिज्म के बारे में समझाने के लिए इस इवेंट के साथ यहां पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उनकों बेसिक फोटोग्राफी स्किल, ग्रह, नक्षत्र व तारों की पहचान करने और उनके पीछे की कहानियां के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस इंवेट में एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोटूरिज्म की जानकारी लेने बाहर से भी गेस्ट आए है और बेनीताल में आकर अलग अनुभव महसूस कर रहे है। कहा कि डार्क स्काई कॉन्सेप्ट हमारे क्षेत्र में काफी नया है। बेनीताल में 180 डिग्री ब्यू के साथ रात में ग्रह, नक्षत्र व तारे साफ दिखाई देते है। यहां पर एस्ट्रो इवेंट अभी एक शुरूआत है और आने वाले समय में यहां पर इस प्रकार के अन्य इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे।
स्टार गेजिंग एवं एस्ट्रो फोटाग्राफी इवेंट के तहत राइका गोपेश्वर तथा पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भी  वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को राकेट सांइस की बेसिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर पेंटिंग कार्यशाला भी आयोजित की गई। प्रसिद्व आर्टिस्ट तीर्थाकर विश्वास ने छात्रों को पेंटिंग के संबध में जानकारी दी। गुरूवार को पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में इसी विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.