posted on : फ़रवरी 9, 2023 11:29 अपराह्न
देहरादून : गाँधी पार्क के बाहर हुए घटनाक्रम की होगी मजिस्ट्रेट जांच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव क़ो दिए निर्देश। 08 फरवरी को गांधी पार्क में धरने के दौरान की घटना और आज 09 फरवरी 2023 को देहरादून में बेरोज़गार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव की वजह से क़ानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी।क़ानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति तथा लाठी चार्ज के पूरे घटना क्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है।जाँच अधिकारी समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।


