रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड-19 को लेकर त्योहारों के समय में और सजग रहने की है आवश्यकता – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2020 7:36 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समस्त जिलाधिकारी एवं एसएसपी के साथ कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहरों के समय में और सजग रहने की आवश्यकता है। त्योहारों के समय भीड़ तेजी से बढ़ेगी, इसके लिए मास्क के उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाए। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के बेहतर तालमेल से कोविड पर नियंत्रण के प्रभाव दिख रहे हैं, लेकिन इस तरह की सतर्कता लगातार बरतनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूकता के साथ ही शालीनता से व्यवहार रखा जाय। मास्क का उपयोग न करने पर चालान करना मकसद नहीं होना चाहिए, जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें मास्क उपलब्ध कराये जाएं एवं मास्क को सही तरीके से लगाने के लिए जागरूक भी किया जाए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए अनुशासित तरीके से पैदल मार्च कर जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसमें वर्दीधारी विभागों पुलिस, वन विभाग के अलावा मीडिया, समाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों, छात्र संगठनों, महिला समूहों, किसान संगठनों एवं कोविड विनर्स के माध्यम से पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 नवम्बर से 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं स्कूलों में शुरू होंगी, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग कराई जाय।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय कि कोविड के लक्षण पाये जाने पर शीघ्र कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाईन नम्बर पर कॉल करें। लापरवाही बिल्कुल न बरती जाय। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाय। सभी जिलों से फ्रंट लाईन वर्कस, को-मॉर्बिड, ओल्ड एज एवं प्रेगनेन्ट महिलाओं की लिस्ट अपडेट रखी जाय। सैंपल टेस्टिंग में पेंडेंसी न रहे। युवाओं को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए प्रेरित किया जाय। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से हो।

जनपद से वीडिया कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल आशीष भटगांई एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि आईईसी एक्टीविटी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में वाॅल पेटिंग, पोस्टर, पम्पलेट आदि के माध्यम से जन-जागरूकता लाई जा रही है। वहीं जनपद में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के बारे में भी जन-जागरूकता लाने हेतु जानकारी दी जा रही है। बताया कि अभियान के तहत इस सप्ताह लगभग 23 हजार 500 मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मास्क बनाकर वितरण करने के अभियान भी चलाये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सैम्पिलिंग के कार्य में भी तेजी लाई गई है। जनपद के समस्त कार्यालयों में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। साथ ही व्यापारियों के साथ नो मास्क नो एन्ट्री के अभियान भी चलाये जा रहे है। इस अवसर पर जनपद से अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के.बरनवाल, सीएमओ डाॅ. ए.के.तोमर, एसीएमओ डाॅ. जी.एस. तालियान, डाॅ. आशीष गुसांई, डीपीआरओ एम.एम. खान, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.