posted on : मार्च 8, 2022 4:52 अपराह्न
कोटद्वार। मोढाढांक स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किया। अपने उद्बोधन में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सख्त जरूरत है, कहा कि महिलाऐं संविधान में दी गयी व्यवस्थाओं के अनुरूप अपने आप को शसक्त बना सकती है। उन्होंने मातृशक्ति की ईमानदारी एवं दृढ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा कि अपने दृढ संकल्प के बलबूते भारत में भी महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए देश को ऊंचाई पर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानार्या नूतन बिष्ट, सुषमा जखमोला, कृष्णा बहुगुणा, ग्राम प्रधान सागर बडोला, अजु्रन सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।




